बिजनेस

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड की आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, कहा-सरल कहानी अभी भी सिनेमा के केंद्र में

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 05:01 PM IST

9th Filmfare Awards 2024:आनंद महिंद्रा ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की तारीफ की है। उन्होंने 12th फेल को बेस्ट फिल्म के रूप में सम्मानित करने पर फिल्मफेयर की सराहना की है।

Image

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

Photo : Twitter

69th Filmfare Awards 2024: महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में फिल्मफेयर को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि, 'फिल्मफेयर यह दिखाता है कि सरल और प्रामाणिक कहानी अभी भी सही मायनों में सिनेमा के केंद्र में है...। उनका यह कमेंट फिल्मफेयर अवार्ड में 12th फेल को बेस्ट फिल्म के रूप में सम्मानित करने पर आया है।

दरअसल गुजरात में पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में हुआ। इसमें बॉलीवुड हस्तियां रणबीर कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सुनील ग्रोवर, करिश्मा कपूर, कार्तिक आर्यन, करीना कपूर समेत कई फेमस एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

इनके अलावा इस मौके पर प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे। गुजरात के मुख्यमंत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड की जमकर तारीफ की और ट्वीट कर पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। ऐसी उम्मीद की जा रही है इस कार्यक्रम से गुजरात टूरिज्म एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया कि गुजरात टूरिज्म के साथ 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 एक अविस्मरणीय कार्यक्रम था। गुजरात में सितारों की उपस्थिति में शानदार प्रदर्शन की रात थी। पहली बार गुजरात में कार्यक्रम के आयोजन ने इसे और भी खास बना दिया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने पर '12वीं फेल' की टीम को बधाई। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में सभी विजेताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि गुजरात में फिल्मफेयर पुरस्कार लाखों फिल्म प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित हो जाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article