बिजनेस

सिर्फ 5 दिन में 5 शेयरों ने पैसा कर दिया लगभग डबल, निवेश करने वालों की बदल गई तकदीर

पिछले हफ्ते 5 शेयरों ने निवेशकों को 91 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। इनमें पहले नंबर पर है सीसीएल इंटरनेशनल। सीसीएल इंटरनेशनल के शेयर ने निवेशकों को 91.5 फीसदी फायदा कराया।

Image

पिछले हफ्ते के सबसे दमदार शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीसीएल इंटरनेशनल ने दिया 91.54 फीसदी रिटर्न
  • 5 दिन में निवेशकों को मिला 91.54 फीसदी रिटर्न
  • नेटलिंक सॉल्यूशंस ने 5 दिन में कराया 60.57 फीसदी फायदा

Best Shares Of The Last Week : मई के पहले हफ्ते में फ्लैट बंद होने के बाद शेयर बाजार (Stock Market) 12 मई को खत्म हुए हफ्ते में अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते के दौरान शेयर बाजार (Share Market) 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा करीब-करीब डबल कर दिया है।

सीसीएल इंटरनेशनल (CCL International) : 91.54 फीसदी

पहले नंबर पर है सीसीएल इंटरनेशनल (CCL International)। इसके शेयर ने बीते हफ्ते केवल 5 दिनों में निवेशकों को 91.54 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो गया। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप सिर्फ 52.57 करोड़ रु है।

नेटलिंक सॉल्यूशंस (Netlink Solutions) : 60.57 फीसदी

दूसरे नंबर पर है नेटलिंक सॉल्यूशंस (Netlink Solutions), जिसका शेयर बीते हफ्ते 60.33 रु से 96.87 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 60.57 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी गिरा। बावजूद इसके इसने 5 दिन में 60 फीसदी से ज्यादा फायदा कराया।

सागर प्रोडक्शंस (Sagar Productions) : 52.58 फीसदी

तीसरे नंबर पर है सागर प्रोडक्शंस (Sagar Productions), जिसके शेयर ने 5 दिन में निवेशकों को 52 फीसदी से ज्यादा फायदा कराया। 52.58 फीसदी रिटर्न के आधार पर जिसके पास कंपनी के 2 लाख के शेयर होंगे, उनकी वैल्यू 3 लाख से अधिक हो गई होगी।

आर टी एक्सपोर्ट्स (R T Exports) : 47.14 फीसदी

चौथे नंबर पर है आर टी एक्सपोर्ट्स (R T Exports)। आर टी एक्सपोर्ट्स के शेयर ने निवेशकों को 5 दिन में 47.14 फीसदी रिटर्न दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 29.28 फीसदी पर बंद हुआ था।

इंडोंग टी कंपनी (Indong Tea Company) : 43.99 फीसदी

5वें नंबर पर है इंडोंग टी कंपनी (Indong Tea Company)। इंडोंग टी कंपनी का शेयर बीते हफ्ते 14.07 रु से 20.26 रु पर पहुंचा। इससे निवेशकों को 43.99 फीसदी रिटर्न मिला।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 5 शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article