बिजनेस

केवल पैसा जमा करना काफी नहीं! इन 5 गलतियों की वजह से घट सकती है आपकी जमा पूंजी

Financial growth tips 2026: पैसा बचाना एक अच्छी आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचत के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियां आपकी फाइनेंशियल ग्रोथ को रोक सकती है?

Image

सेविंग को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां (Photo: iStock)

Financial growth tips 2026: आज के समय में पैसा कमाना काफी नहीं है बल्कि उस पैसे को सही जगह निवेश करना और बचत करना भी बेहद जरूरी है। बहुत से लोग बचत से शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ गलतियों की वजह से जमा पूंजी घटने लगती है। यहां समझना जरूरी है कि वित्तीय मजबूती एक दिन में नहीं बनती, बल्कि यह एक लंबी यात्रा होती है। इस सफर में सही आदतें अपनाना और छोटी-छोटी गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। पैसे को सही तरीके बढ़ाने के लिए कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

बिना लक्ष्य के बचत करना

अगर आप बिना किसी लक्ष्य के पैसे बचा रहे हैं, तो यह आदत ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती। अक्सर ऐसे में पैसा गैर-जरूरी खर्चों में निकल जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप किसी स्पष्ट लक्ष्य के साथ बचत करें, जैसे घर खरीदना, घूमने जाना, बिजनेस शुरू करना या रिटायरमेंट प्लान करना। आपका लक्ष्य शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म दोनों हो सकता है।

बैलेंस को नियमित रूप से चेक न करना

केवल बचत करना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने खाते की नियमित समीक्षा करना भी जरूरी है। कई बार लोग अपने बैंक स्टेटमेंट, ब्याज या खर्चों पर ध्यान नहीं देते। अगर आप हर महीने सिर्फ 10 मिनट भी अपने फाइनेंस को देंगे, तो आप अनावश्यक खर्चों और नुकसान से बच सकते हैं।

पैसे को यूं ही पड़े रहने देना

केवल पैसा बचाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। अगर आपका पैसा कम ब्याज वाले खाते में पड़ा है, तो उसकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। इसलिए समय-समय पर अपने निवेश और ब्याज दरों की समीक्षा करना जरूरी है।

अनियमित बचत की आदत

महीने के अंत में जो पैसा बच जाए, उसे सेव करने की आदत अक्सर काम नहीं करती। सही तरीका यह है कि पहले बचत करें और फिर बाकी पैसे खर्च करें। यानी अपनी सैलरी से पहले ही एक हिस्सा बचत के लिए अलग कर लें, इससे आपकी सेविंग्स लगातार बढ़ती रहेंगी।

पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहना

कई लोग अपने फाइनेंस को पूरी तरह किसी और के भरोसे छोड़ देते हैं, जो कि जोखिम भरा हो सकता है। आपको खुद भी अपने पैसों की समझ होनी चाहिए। इससे आप सही फैसले ले पाएंगे और आपकी आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article