शेयर बाजार में कमजोर माहौल के बीच Elitecon International ने निवेशकों को चौंकाया है। मंगलवार के कारोबार में शेयर 5% अपर सर्किट पर लॉक हो गया। स्टॉक BSE पर ₹71.40 पर खुला और दिन के दौरान ₹78.20 के हाई तक पहुंच गया। ऐसे समय में जब इंडेक्स दबाव में थे, इस शेयर में आई तेजी बताती है कि इसमें ट्रिगर पूरी तरह स्टॉक-स्पेसिफिक रहा।
मर्जर की खबर ने बदला सेंटिमेंट
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बोर्ड तीन कंपनियों के साथ मर्जर पर विचार कर रहा है। इनमें सनब्रिज एग्रो, लैंड्समिल एग्रो और गोल्डन क्रायो शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्रस्तावित ट्रांजैक्शन अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट को एक साथ लाकर स्केल बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुधारने और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल में मदद कर सकता है। इसी उम्मीद ने गिरते बाजार में भी खरीदारी का सपोर्ट दिया।
स्केल और बैलेंस शीट की मजबूती पर फोकस
एलीटकॉन का दावा है कि मर्जर के जरिये बैलेंस शीट मजबूत होगी और लॉन्ग टर्म अर्निंग्स पोटेंशियल बेहतर हो सकता है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि यह कदम विस्तार, डाइवर्सिफिकेशन और जिम्मेदार ग्रोथ की रणनीति के अनुरूप है। बाजार आमतौर पर ऐसे कॉरपोरेट एक्शन को पॉजिटिव संकेत मानता है, खासकर जब निवेशकों को भविष्य की ग्रोथ का विजिबल रोडमैप दिखता है।
FMCG सेगमेंट ग्रोथ का इंजन
कंपनी के मुताबिक FMCG प्रोडक्ट सेगमेंट में रेवेन्यू 3,686% बढ़ा, जो तिमाही की ग्रोथ का सबसे बड़ा ड्राइवर रहा। यह संकेत देता है कि बिजनेस मिक्स में एक सेगमेंट ने असाधारण योगदान दिया है। हालांकि, यह देखना होगा कि उछाल सस्टेनेबल है या एक बार का स्पाइक है।
डिविडेंड ने भी किया सपोर्ट
एलीटकॉन ने 0.05 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। डिविडेंड अमाउंट छोटा है, लेकिन इसका संकेत यह होता है कि कंपनी शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने के इरादे में है। कई बार ऐसे छोटे कॉरपोरेट संकेत भी शॉर्ट टर्म में सेंटीमेंट सपोर्ट कर देते हैं।
बड़े करेक्शन फेज में स्टॉक
Elitecon International ने बीते एक साल में करीब 485% रिटर्न दिया है, इसलिए इसे मल्टीबैगर कैटेगरी में रखा जा रहा है। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि शेयर पिछले एक हफ्ते में 12.16% गिरा है और पिछली तिमाही में करीब 49.96% टूट चुका है। यानी हाई रिटर्न के साथ हाई वोलैटिलिटी भी इस स्टॉक की पहचान बन चुकी है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
