बिजनेस

40/40/20 रूल: जल्दी अमीर बनने का सीक्रेट फॉर्मूला, क्या आप जानते हैं?

अमीर बनना मुश्किल नहीं है। बस जरूरी है कि आप कमाई शुरू होने के साथ बचत और निवेश शुरू कर दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आसानी से पैसे वाले बन जाएंगे।

Image

Rich (Istock )

अमीर बनने का सपना बहुत सारे लोग देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोग इसे पूरा कर पाते हैं। इसकी वजह सही प्लानिंग की कमी है। अगर कमाई शुरू होने के साथ निवेश और बचत की सही प्लानिंग की जाए तो आसानी से अमीर बना जा सकता है। इससे इतर बहुत सारे लोगों का कहना होता है कि अनकी कमाई कम है। इसलिए बचत संभव नहीं है। हालांकि, यह गलत अवधारणा है। कम कमाई में भी सही तरीके से प्लानिंग कर बचत की जा सकती है। आज हम आपको 40/40/20 रूल बता रहे हैं। इस रूल को फॉलो कर आप कम कमाई में भी बचत कर अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि 40/40/20 रूल कैसे काम करता है।

क्या है 40/40/20 रूल?

40/40/20 का रूल दरअसल एक फाइनेंशियल प्लानिंग का फॉर्मूला है, जिससे आप अपनी इनकम को तीन हिस्सों में बांटकर बेहतर लाइफस्टाइल के साथ बचत कर सकते हैं। बचत के पैसे को सही जगह निवेश कर आसानी से अमीर बन सकते हैं।

मान लेते हैं कि आपकी मंथली सैलरी 50 हजार रुपये है।

50 की सैलरी का 40% होगा 20 हजार रुपये: इस पैसे का इस्तेमाल आप घर का खर्च, बिल, बच्चों की फीस वगैरह पर करें।

50 की सैलरी का दूसरा 40% होगा 20 हजार रुपये: इस पैसे का इस्तेमाल आप निवेश के लिए करें। आप SIP, PPF, FD, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस जैसी फाइनेंशियल सिक्योरिटी प्रोडक्ट में निवेश करें।

50 की सैलरी का 20% होगा 10 हजार रुपये: इस पैसे का इस्तेमाल शॉपिंग और लाइफस्टाइल पर करें।

कैसे बनेंगे आप अमीर

अगर आप 20 हजार मंथली SIP के जरिये 20 साल के निवेश करेंगे तो आसानी से आप अमीर बन जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे?

  • मंथली इन्वेस्टमेंट: 20 हजार रुपये
  • 20 साल में कुल निवेश: 48,00,000 रुपये
  • 20 साल में मिला कुल रिटर्न: ₹1,35,97,147
  • मैच्योरिटी पर कुल अनुमानित रिटर्न: 1,83,97,147 रुपये

इस तरह आप आसानी से अमीर बन जाएंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article