बिजनेस

Gold Silver Price Today in Hindi: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 30, 2024, 06:59 PM IST

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 30 January 2024: सोना-चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं। आज 30 January 2024 का गोल्ड रेट

Image

सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 30 January 2024: सोना और चांदी की कीमतों और बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में कीमती धातु की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतें 200 रुपए बढ़कर 63,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबार दिन सोने की कीमतें 63,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। चांदी भी 300 रुपए चढ़कर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,038 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 7 अमेरिकी डॉलर अधिक है। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

शुद्धता 29/01/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)30/01/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996251562610
सोना 9956226562359
सोना 9165726457351
सोना 7504688646958
सोना 5853657136627
चांदी 99971371 रुपए प्रति किलो71742
गुडरिटर्नस के मुताबिक 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | 30 jan 2024 City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई58,60063,93048,000
मुंबई58,00063,27047,450
दिल्ली58,15063,42047,580
कोलकाता58,00063,27047,450
पटना58,05063,32047,490
लखनऊ58,15063,42047,580
अयोध्या58,15063,42047,580
गाजियाबाद58,15063,42047,580
नोएडा58,15063,42047,580
गुरुग्राम58,15063,42047,580
अहमदाबाद58,05063,32047,490
जयपुर58,15063,42047,580
चंडीगढ़58,15063,42047,580
भूवनेश्वर58,00063,27047,450

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 330 रुपए की तेजी के साथ 62,516 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 330 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,516 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,180 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,056.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 72,547 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 170 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,547 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 23,032 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी की पैदावार में गिरावट और सुरक्षित निवेश खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने में तेजी आई। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में चांदी भी बढ़कर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। गांधी ने कहा कि निवेशक यूएस फेड की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का भी इंतजार कर रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article