बिजनेस

2000 Rupee Note Update: दो हजार रुपये के नोटों को लेकर RBI का नया खुलासा

2000 Rupee Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चलन से हटाए जा चुके 2000 रुपये के नोटों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर अब तक 98.15 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं, साथ ही कहा कि अगर अब भी आपके पास मौजूद है तो यहां इस तरीके से जमा करा सकते हैं।

Image

लोगों के पास अब भी 2000 रुपये हजारों करोड़ के नोट मौजूद (तस्वीर-Canva)

2000 Rupee Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार (03 फरवरी 2025) को कहा कि चलन से हटाए जा चुके 2000 रुपये के 98.15 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं और अब केवल 6,577 करोड़ रुपये के ऐसे नोट ही लोगों के पास मौजूद हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

2000 Rupee Note Update: अब तक कुल 98.15% वापस

आरबीआई ने बयान में कहा कि नोट वापस लेने की घोषणा के दिन कारोबार बंद होने के समय कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट मौजूद थे। यह आंकड़ा 31 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने के समय घटकर 6,577 करोड़ रुपये रह गया है। आरबीआई ने कहा कि इस तरह 19 मई 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपये के नोटों में से कुल 98.15 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।

2000 Rupee Note Update: अभी भी यहां करा सकते है जमा

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्तूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध कराई थी। यह सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय 9 अक्तूबर 2023 से व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं।

2000 Rupee Note Update: पोस्ट ऑफिस के जरिये भी करा सकते है जमा

इसके अलावा लोग देश के किसी भी डाकघर के जरिये 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय में भेज सकते हैं। चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। इन नोटों को नवंबर 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद लाया गया था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article