बिजनेस

Trump Tariffs on India: US टैरिफ को शेयर बाजार ने दिखाया ठेंगा ! सेंसेक्स 218 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी 23200 के पार

Trump Tariffs on India, 2 april 2025: अमेरिका आज बुधवार 2 अप्रैल से जवाबी टैरिफ लागू करने जा रहा है। ये टैरिफ दुनिया भर के कई देशों पर लागू होंगे। इन देशों में भारत भी शामिल है। संभावना जताई जा रही थी कि डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ लगाने के बाद 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार पर इसका निगेटिव पर असर पड़ेगा।

Image

सेंसेक्स 218 अंक हुआ मजबूत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय शेयर बाजार में तेजी
  • सेंसेक्स 218 अंक ऊपर
  • निफ्टी 23200 के पार

Trump Tariffs on India, 2 april 2025: अमेरिका आज बुधवार 2 अप्रैल से जवाबी टैरिफ लागू करने जा रहा है। ये टैरिफ दुनिया भर के कई देशों पर लागू होंगे। इन देशों में भारत भी शामिल है। संभावना जताई जा रही थी कि डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ लगाने के बाद 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार पर इसका निगेटिव पर असर पड़ेगा। मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि आज शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 76024.51 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 76,146.28 पर खुला है और साढ़े 9 बजे 218.46 अंक या 0.29 फीसदी की मजबूती के साथ 76,242.97 पर है। निफ्टी 23165.7 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 23,192.60 पर खुलकर 57.40 अंक या 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ 23,223.10 पर है।

ये भी पढ़ें -

व्हाइट हाउस ने किया था बड़ा ऐलान

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को ऐलान किया था कि राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ प्रभावी होने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प अपनी ट्रेड टीम के साथ रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं और बुधवार को जवाबी टैरिफ लागू हो जाएगा।

मंगलवार को टूटा था शेयर बाजार

शेयर बाजार में नये वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ी गिरावट आई थी और बीएसई सेंसेक्स ने 1,390 अंक का गोता लगाया। वहीं एनएसई निफ्टी 354 अंक टूटा। अमेरिका के दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाये जाने से पहले जारी अनिश्चितता के बीच आईटी और निजी बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

1390 अंक फिसला था सेंसेक्स

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,390.41 अंक यानी 1.80 प्रतिशत लुढ़क कर 76,024.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 1,502.74 अंक तक का गोता लगा गया था।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में 28 नुकसान में रहे। केवल दो शेयर लाभ में रहे थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,165.70 अंक पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article