Bhopal Crime: नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप, आठ महीने तक किया दुष्कर्म, किशोरी ने दर्ज कराया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 03:40 PM IST

Bhopal Police: भोपाल में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रकरण सामने आया है। किशोरी की कोचिंग के पास वाले दुकानदार से दोस्ती हो गई थी। आरोपी दुकानदार ने उसे शादी का झांसा देकर आठ महीने तक शोषण किया। शादी से मना करने पर किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Bhopal Crime: नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर किया रेप, आठ महीने तक किया दुष्कर्म, किशोरी ने दर्ज कराया मामला
Photo Credit: Representative Image

Bhopal News: राजधानी भोपाल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी जिस जगह पर कोचिंग पढ़ने जाया करती थी। उसी के पास एक युवक की दुकान थी। कुछ ही दिनों में युवक और किशोरी की बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने नाबालिग किशोरी को प्रेम के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देने के बाद युवक नाबालिग किशोरी को एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। करीब आठ महीने तक नाबालिग का दुष्कर्म करने के बाद उसने शादी से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई।

बता दें कि आरोपी ने पहले नाबालिग किशोरी के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने प्रेम संबंधों में किशोरी को फंसाया। जब किशोरी पूरी तरह से उसके चंगुल में फंसती चली गई तो उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है।

ग्यारहवीं की छात्रा है पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया है कि मामला तलैया थाने से जुड़ा हुआ है। घटना स्थल अयोध्या नगर में आता है। इसलिए इस प्रकरण की जांच अयोध्या नगर पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया है कि 17 वर्षीय किशोरी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाया करती थी। कोचिंग सेंटर के निकट ही अब्दुल नाम के एक युवक की दुकान है। पिछले साल छात्रा की पहचान वही पर युवक से हुई थी। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद अब्दुल ने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। उसने शादी करने का वादा किया था।

घुमाने के बहाने से ले गया होटल

पुलिस से किशोरी ने बताया है कि पिछले साल अक्टूबर के महीने में अब्दुल छात्रा को घुमाने के बहाने से अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। यहां पर उसने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने नाबालिग किशोरी को शादी करने का झांसा दिया। छात्रा जब उसके झांसे में फंस गई तो अब्दुल ने उसका कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों छात्रा ने आरोपी अब्दुल से शादी करने की बात कही तो अब्दुल ने शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने रेप और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी अब्दुल की तलाश शुरू कर दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!