Pawan singh gana Jay Shri Ram: राम मंदिर निर्माण पर पवन सिंह का नया गाना जय श्री राम रिलीज, यहां सुनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 11:22 AM IST

Pawan singh – Jay Shri Ram: कल अयोध्या में राम जन्म भूमि का शिलान्यास होगा। उससे पहले पवन सिंह का गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज हो गया है जो राम भक्तों में जोश को दोगुना कर रहा है।

कल यानी 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का शिलान्यास होगा। भूमि पूजन की तैयारी महीनों से चल रही थी। तैयारी इतनी भव्य है कि पूरी अयोध्या जगमगा रही है। इन वजहों से राम भक्तों के बीच बहुत ही ज्यादा उत्साह और उमंग है। इसी उत्साह को दोगुना करने पवन सिंह का नया गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह बता रहे हैं कि, यह भगवा झंडा त्रेता युग में भी फहरा था कलयुग में भी फहरेगा। गाने को सुनकर राम भक्त झूम उठेंगे। गाने में पवन सिंह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘अयोध्या तो झांकी है काशी मथुरा बाकी है’। गाने को लिखा है विनय बिहारी ने और संगीत है भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटू रावत का, आप पूरा गाना यहां सुन सकते हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!