भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचाने आ रही है रायबरेली की ये लड़की, एक झलक ने बनाए लाखों फैन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 10:22 AM IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अंबिका वाणी इनदिनों ‘बाबुल’ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली अंबिका का ये सपना एक दिन में पूरा नहीं हुआ। बल्कि इसके लिए उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने खूब संघर्ष किया।

भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचाने आ रही है रायबरेली की ये लड़की, एक झलक ने बनाए लाखों फैन्स
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Ambika Vani Acting Career: उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली अंबिका सिंह वाणी की एक्टिंग की  तारीफ आज चारों ओर की जा रही है। अंबिका वैसे तो कई हिंदी शो और फिल्म में काम कर चुकी हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में कम समय में ही अंबिका को खास पहचान हासिल हुई। इन दिनों अंबिका अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसका निर्देशन अवधेश मिश्रा ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें अंबिका के एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। वैसे तो अंबिका इससे पहले भोजपुरी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। लेकिन बतौर लीड रोल वह बाबुल से अपना भोजपुरी डेब्यू करेंगी।

बाबुल के ट्रेलर में अंबिका वाणी की जबरदस्त एक्टिंग की दर्शकों ने खूब सराहना की और सभी जल्द ही इस फिल्म के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इसके रिलीज डेट से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कमाल की एक्टिंग  के दम पर अंबिका आज बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक चर्चा बटोर रही हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। अंबिका वाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पापा से परमिशन मिलते ही वह मायानगरी मुंबई की ओर चल पड़ी और अपने एक्टिंग के सपने को हकीकत का रूप दिया।

किसान हैं अंबिका के पिता

अंबिका वाणी के पिता यशवंत सिंह पेशे से किसान हैं। अंबिका की तीन बहनें और और एक भाई है। अंबिका के पिता कुछ साल पहले ही सभी बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव से रायपुर आ गए और यहां एक किराए के मकान में रहने लगे। अंबिका शुरू से ही पढ़ाई में औसत रही। पढ़ाई के साथ ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक बचपन से ही था।

पापा और परिवार का मिला सपोर्ट

अंबिका ने इंटरव्यू में बताया था कि, पापा के सपोर्ट और परमिशन के बिना वह कुछ नहीं कर पाती। पापा की परमिशन मिलते ही अंबिका पहले लखनऊ के लिए रवाना हुई और एक्टिंग क्लासेज शुरू की। लेकिन कुछ समय बाद वह वापस घर लौट गईं। इसके बाद अंबिका अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंची औ सपने को हकीकत का रूप दिया।

एक्टिंग को गलत नजर से देखते थे लोग

अंबिका ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ीं। वहां एक्टिंग को गलत नजर से देखा जाता था। इसलिए अंबिका के लिए परिवार वालों को मनाना काफी मुश्किल था। लेकिन जब अंबिका ने अपनी इच्छा सभी को बताई तो उसे पापा के साथ ही मां सुशीला सिंह और बहन अंकिता का भी सपोर्ट मिला। परिवार वालों ने अंबिका को आगे बढ़ने का हौसला दिया और इस तरह अंबिका के एक्टिंग का सपना सच हो पाया।

इन प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं अंबिका

अंबिका कई हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं, जिनमें फिल्में और टीवी शो शामिल हैं। वह नई सोच, मंदबुद्धि, मैथिली, द जर्नी वीकेंड नाइट जैसे हिंदी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। बात करें भोजपुरी की तो, अंबिका भोजपुरी फिल्म ‘लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे’ में नजर आ चुकी हैं। लेकिन ‘बाबुल’ फिल्म के जरिए वह बतौर लीड एक्ट्रेस भोजपुरी में अपना डेब्यू कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!