Bhojpuri Full Movie Free: ये हिट भोजपुरी फिल्में यूट्यूब पर देखें फ्री, जानें कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 01:30 AM IST

Bhojpuri Full Movie Free: भोजपुरी फिल्मों के दिवानों के लिए खास है कि वो कहीं भी फिल्मों का मजा ले सकते हैं। इसके लिए केवल उन्हें यूट्यूब पर जाकर अपने पसंदीदा सुपर स्टार की फिल्म सर्च करनी होगी और देखनी होगी। इसके लिए कौन सी फिल्म और कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी आप पढ़ सकते हैं।

Bhojpuri Full Movie Free: ये हिट भोजपुरी फिल्में यूट्यूब पर देखें फ्री, जानें कैसे

Bhojpuri Full Movie Free: कोरोना महामारी के कारण थिएटर बंद हो गए और फिल्मों के शौकीन लोग अपने एंटरटेंमेंट के लिए बाहर नहीं जा पाए। ऐसे में जो लोग घर में कैद हो गए थे बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था तब एकमात्र विकल्प सोशल मीडिया था। जिस पर लोग अपना ज्यादातर टाइम बिताते थे। हालांकि अब सब खुलने के बाद भी लोगों को बाहर जाकर बीमारी की चपेट में आने से ज्यादा बेहतक सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब पर समय बिताना पसंद है। लोग यूट्यूब पर फिल्में देखने लगे। लोग तरह तरह की फिल्में यूट्यूब पर देखते हैै चाहे बॉलीवुड, हॉलीवुड या भोजपुरी।

ऐसे ही कई भोजपुरी फिल्में यूट्यूब पर हैं जिनका आप अब भी मजा ले सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रही है। फिल्म का नाम लल्लू की लैला है। दर्शकों को निरहुआ कि यह फिल्म भा रही है। ऐसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेताओं जैसे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, आदि की फिल्में फ्री में देखने के लिए यूट्यूब एक अच्छा विकल्प है।

कौन सी फिल्म फ्री में यूट्यूब पर देखें

लल्लू की लैला
नागिन
निरहुआ हिन्दुस्तानी
दुल्हन वही जो पिया मन भाये
धर्मपत्नी
निरहुआ चलल ससुराल
कुर्बान
पुनर्जन्म
नायक
पत्थर के सनम
दिलवाला









भोजपुरी फिल्म आप फ्री में यूटयूब पर कैसे देखें

यूट्यूब पर भोजपुरी की फिल्में फ्री में देखने के लिए केवल फिल्म के नाम के साथ Full Movie लिखकर यूट्यूब पर सर्च करें। फिल्म के लिंक पर क्लिक कर फिल्म फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा आप यूट्यूब से भोजपुरी फिल्मों को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसलिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है विडमेट, इस ऐप से आपकी भोजपुरी फिल्म आसानी से डाउनलोड हो जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!