होली पर शिल्पी राज को आ रही है पति की याद, रिलीज हुआ दर्दभरा भोजपुरी गाना 'पिया बिना होलिया ना भावे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 11:25 AM IST

Shilpi Raj Bhojpuri Song Piya Bina Holia Na Bhawe: शिल्पी राज का भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग पिया बिना होलिया ना भावे रिलीज हो गया है। गाने में शिल्पी राज होली पर अपने पति को याद कर रही हैं।

होली पर शिल्पी राज को आ रही है पति की याद, रिलीज हुआ दर्दभरा भोजपुरी गाना 'पिया बिना होलिया ना भावे'

Shilpi Raj New holi bhojpuri song. होली के मौके पर भोजपुरी गाने यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, अश्ररा सिंह के बाद अब शिल्पी राज का भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग पिया बिना होलिया ना भावे रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ दिन में ही गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में आ गया है। 
  
शिल्पी राज का गाना 'पिया बिना होलिया ना भावे' (Piya Bina Holiya Na Bhave) शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को चार लाख 29 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।  शिल्पी राज का ये एक दर्दभरा गीत है, जिसमें वह होली के मौके पर अपने प्रेमी की यादों में खोई हैं। शिल्पी राज याद कर रही हैं कि कैसे उनके पति उन्हें होली में रंग लगाया करते थे। गाने के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के डायरेक्टर आर्य शर्मा हैं। 

अक्षरा सिंह-खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग बवाल करेंगे (Bawal Karenge Holi special song) रिलीज हो गया है। गाने को अभी तक 70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अपनी अदाओं से जलवा बिखरने के अलावा अक्षरा और खेसारी ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने को स्वरूप ने कोरियोग्राफ किया है। 

आम्रपाली दुबे-दिनेश लाल यादव का होली सॉन्ग
होली के मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'यूपी बिहार के होली' रिलीज हुआ है। गाने में यूपी से लेकर बिहार तक की सैर हो जाती है और पता चलता है कि वहां लोग कैसे धूमधाम से रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करते हैं

गाने को साढ़े छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। निरहुआ ने यह होली स्पेशल गाना मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है।  इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव के हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!