Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'देह पानी हो गईल' ने मचाई धूम, रक्षा गुप्ता ने दिखाए कातिलाना जलवे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 09:58 PM IST

Bhojpuri Song 2022 Deh Pani Ho Gail Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं...

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'देह पानी हो गईल' ने मचाई धूम, रक्षा गुप्ता ने दिखाए कातिलाना जलवे

Khesari Lal Yadav Bhojuri Song Deh Pani Ho Gail: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं। साल 2022 में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'देह पानी हो गईल' रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) के इस गाने को 10 हजारों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के जलवे भी कातिलाना है। भोजपुरी गाने 'देह पानी हो गईल' को आर्य शर्मा ने म्यूजिक दिया है। गाने को भी आर्य शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं। इससे पहले गाने का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर को भी काफी पसंद किया गया था।

खेसारी लाल यादव का इससे पहले साल 2021 के आखिर में बादशाह के गाने पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में नजर आए थे। इस गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं। गाने को चार करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!