Pawan Singh Sawan Song: सावन के पहले सोमवार में धूम मचा रहा है पवन सिंह का गाना 'ले जात बाड़ू देवघर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 01:13 PM IST

Pawan Singh Bol Bam Song: पवन सिंह का सावन स्पेशल बोल बम गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे में ही दो मिलियन यानी 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखें गाना...

Pawan Singh Sawan Song: सावन के पहले सोमवार में धूम मचा रहा है पवन सिंह का गाना 'ले जात बाड़ू देवघर'

Pawan Singh Sawan Special Bhojpuri Song: शिवजी का प्रिय सावन महीने में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे बाबा बोलेनाथ के भक्ति गीत के म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रहे हैं। अब बॉलीवुड और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुके पावर स्टार पवन सिंह ने सावन स्पेशल गाना जारी कर दिया है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है। पवन सिंह के इस नए गाने के बोल हैं 'ले जात बाड़ू देवघर।' गाना सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले रिलीज हुआ है।

पवन सिंह के सावन स्पेशल गाने 'ले जात बाड़ू देवघर' (Pawan Singh Sawan Song) ने पहले ही दिन रिकॉर्ड 2.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। खास बात है कि रिलीज के महज कुछ ही घण्टों में पवन का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। पवन का यह गाना देवघर में बाबा के द्वार जा रहे हर कांवरिया को समर्पित है। वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' अभी यूट्यूब पर नम्बर तीन पर ट्रेंड कर रहा है। 

यहां देखें  'ले जात बाड़ू देवघर' गाने का वीडियो (Pawan Singh Sawan Special Song Video)

शिल्पी राज ने दिया साथ 
'ले जात बाड़ू देवघर' में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में उनका साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj Song) ने दिया है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। गाने के बोल विजय चौहान के हैं। वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन हैं। इससे पहले पवन सिंह के सावन स्पेशल सॉन्ग 'गऊरा हो हंस द ना' को चार करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसमें पवन सिंह खुद भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। 

गाने में भोले भंडारी बने पवन सिंह रूठी हुई माता पार्वती को मनाते नजर आ रहे हैं। पार्वती माता का रोल एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने निभाया है। ये गाना साल 2018 में सावन के मौके पर रिलीज हुआ था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!