स्वैग से भरा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'पतली गली से निकल', रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाई धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 01:05 PM IST

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना पतली गली से निकल रिलीज हो गया है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां पर देखें अक्षरा सिंह का नया गाना...

स्वैग से भरा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'पतली गली से निकल',  रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाई धूम

Akshara Singh Bhojpuri Song Patli Gali Se Nikal:अपनी बेबाकी के लिए मशहूर भोजपुरी डीवा और बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह को सुर्खियों में रहना खूब आता है। तभी बात उनके काम की हो या फिर निजी विचारों को लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज एक बार फिर से वे सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह उनका नया रिलीज गाना 'पतली गली से निकल' है। 

'पतली गली से निकल' (Patli Gali Se Nikal) में जितना स्वैग इस टाइटल में दिखता है, उससे कही ज्यादा गाने में भी है। इस गाने को उन्होंने अपने  यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।  गाने को खुद अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने ही गाया है और परफॉर्म भी किया है। इसके म्यूजिक वीडियो में अमरजीत फोगाट नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनके कई तरह के अलग-अलग लुक देखे जा सकते हैं। साथ ही अमरजीत के साथ उनकी केमेस्ट्री भी शानदार है। 

Akshara Singh

तेजी से वायरल हो रहा है गाना
अक्षरा सिंह का ये नया गाना आते से लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल होता जा रहा है। “पतली गली से निकल" अक्षरा का ये नया गाना 12 अप्रैल को रिलीज हुआ है। रिलीज के कुछ समय में ही गाने को लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस गाने में अक्षरा का बोल्ड एंड ग्लैमर्स लुक देखने को मिल रहा है। गाने को जाहिद विनायक ने इसको लिखा है। वही इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। खबर लिखे जाने तक गाने को तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

इस गाने में आएंगी नजर 
अक्षरा सिंह जल्द ही सलमान खान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आने वाली हैं। यह उनका बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा। इसकी जानकारी खुद अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। 

Akshara Singh insta post

अक्षरा ने यह जानकारी देते हुए लिखा कि कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कम्पोज शमीर टंडन ने किया है। पोस्ट में आदिल शेख के साथ अक्षरा सिंह एक चमचमती रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!