Monalisa Instagram: एक्ट्रेस मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को दी मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 11:22 PM IST

Actress Monalisa Instagram: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। वहीं मोनालिसा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 4 मिलियन के करीब है वहीं मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात दे रही है।

Monalisa Instagram: एक्ट्रेस मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को दी मात

Bhojpuri Queen Actress Monalisa: भोजपुरी इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। खासकर वे इंस्टाग्राम पर इन दिनों ज्यादा एक्टिव हैं। चाहे फोटो शेयर करने की बात हो या फिर रील्स बनाने की, वे इंस्टाग्राम का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की लिस्ट में अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, रानी चटर्जी, यह सभी भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकराएं इंस्टाग्राम पर धूम मचा रही है। अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की बात आती है तो मोनालिसा का नाम पहले नंबर पर आता है क्योंकि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स है।

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस है। वहीं दूसरी ओर मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में सिंपल मेकअप लुक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि, मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को बखूबी मात दे रही है। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेस धीरे-धीरे हर तरफ अपना जलवा बिखेर रही हैं।

मोनालिसा लगती हैं साड़ी में कमाल

भोजपुरी एक्ट्रेसेस की बात करें तो मोनालिसा ने सूट सलवार और साड़ी में अपना जलवा दिखाया है यही कारण है कि फैंस से अधिक लोकप्रियता मिलती है। अब वेस्टर्सन ड्रेस का कल्चर भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेस अपना रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मोनालिसा एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर क्षेत्र में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मौत दे रही है। वहीं मोनालिसा को केवल भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलिवुड इंडस्ट्री में भी सराहा जाता है। उनकी कलाकारी के किस्से बॉलीवुड तक है मोनालिसा की फिल्में भोजपुरी फैंस के अलावा देश और विदेशों में पसंद की जाती है। मोनालिसा की पहचान विदेशों तक भी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!