Bhojpuri Jitiya Geet: इन भोजपुरी गीतों के बिना अधूरा है जितिया पर्व, सुनें पारंपरिक जितिया गीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 05:35 PM IST

Jitiya Geet List: रविवार 18 सितंबर 2022 को माताएं संतान की लंबी आयु के लिए जितिया का व्रत रखेंगी। जितिया पर्व पर भोजपुरी में कई गाने बनाए गए हैं। इस बार भोजपुरी के इन पारंपरिक गानों के साथ आप जितिया का पर्व मनाएं।

Bhojpuri Jitiya Geet: इन भोजपुरी गीतों के बिना अधूरा है जितिया पर्व, सुनें पारंपरिक जितिया गीत
Photo Credit: YouTube

Bhojpuri Jitiya Geet List: जितिया या जीवित्पुत्रिका का व्रत माताएं संतान की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखती हैं। जितिया का व्रत कठिन व्रतों में एक होता है। इसमें पूरे तीन दिन तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और जितिया के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। जितिया का व्रत माताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे तो यह पर्व देशभर में लोकप्रिय है। लेकिन खासकर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जितिया पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस व्रत में जीमूतवाहन की पूजा होती है। माना जाता है जो माताएं इस व्रत को रखती हैं उनके संतान की उम्र लंबी होती है और जीवन में उन्हें किसी तरह के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस साल जितिया का व्रत 18 सितंबर 2022 को रखा जाएगा। हिंदू धर्म के सभी पर्व-त्योहारों को भक्ति और पारंपरिक गीतों के बिना अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि जितिया पर्व पर भी भोजपुरी गीतों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। भोजपुरी में जितिया व्रत पर कई गाने बनाए गए हैं जोकि व्रत के दौरान काफी सुने जाते हैं। इस साल जितिया पर्व पर आप भी जितिया के इन पारंपरिक गीतों को जरूर सुनें। देखिए जितिया पर्व पर बने इन हिट गीतों की लिस्ट।

जुग जुग जिए बबुआ हमार

ये गाना बहुत ही खूबसूरत है जोकि आपका दिल जीत लेगा। गाने दिखाया गया है कि एक मॉर्डन मां जोकि सिंगर होती है। लेकिन फिर भी वह अपनी परपंरा और कर्तव्यों का पालन करती है और पूरे विधि-विधान से जितिया का व्रत रखती है। गाने को अमृता दीक्षित ने गाया है।

महिमा महान जितवाहन बाबा के

जितिया के पारपंरिक गीतों में एक है 'महिमा महान जितवाहन बाबा के' । जितिया पर्व पर जीमूतवाहन बाबा की पूजा होती है। इस गाने के वीडियो में महिलाएं प्रदोष काल में पूजा करती नजर आ रही है। भोजपुरी में जितिया व्रत का ये गाना बहुत ही खूबसूरत है। इसे अंशु प्रिया ने गाया है।

 जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा

जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा जितिया पर्व का सबसे हिट सॉन्ग है। गाने को खुशबू उत्तम ने गाया है जकि पावन पर्व जितिया एल्बम का है। इसके लिरिक्स प्रवीण उत्तम ने लिखे हैं। संगीत चंदन सिंह ने दिया है।  गाने के बोल बहुत ही खूबसूरत और अर्थपूर्ण है जोकि आपका दिल जीत छू लेंगे।

होखे बबुआ के लम्बी उमिरिया

खूशबू उत्तम ने जितिया व्रत पर कई गाने गाए हैं। उनके कई हिट गानों में एक है जितिया गीत ‘होखे बबुआ के लम्बी उमिरिया’। गाने में सभी सखियां जितिया व्रत का गीत गाती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!