Hindi Movie Songs Create Bhojpuri Version: बीते कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री भी मशहूर हो रही है। इसका कारण है भोजपुरी के कलाकार। भोजपुरी के पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे कई कलाकार सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। इनके गाने शादी-पार्टी लेकर हर इवेंट में खूब पसंद किए जाते हैं। इन स्टार्स के कई ऐसे गाने रिलीज हुए जोकि हिट हिंदी सॉन्ग का ही भोजपुरी वर्जन है। खास बात तो यह है कि भोजपुरी वर्जन में रिलीज होने के बाद इसने हिंदी में रिलीज हुए गानों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। यूट्यूब पर हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन को खूब व्यूज मिले।
लेकिन सवाल यह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इतने टैलेंटेड सिंगर्स हैं। फिर भी क्यों गानों को हिट कराने के लिए हिंदी सॉन्ग का सहारा लिया जा रहा है। क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव हिंदी गानों के रीमेक से आएगा। ऐसे एक नहीं बल्कि कई गाने हैं जो हिंदी सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन हैं और इस गानों को यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले।
बारिश बन जाना भोजपुरी वर्जन (Baarish Ban Jaana Bhojpuri )
पवन सिंह जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाते हैं। उनकी हर फिल्म और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। पायल देव के फेमस गाने ‘बारिश बन जाना’ को भी पवन सिंह ने अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। खास बात यह है कि इस एलबम में पायल देव ने भी भोजपुरी में पवन के साथ ताल से ताल मिलाया। भोजपुरी वर्जन में पवन के इस गाने ने भी व्यूज के रिकॉर्ड तोड़ डाले।
‘जिंदगी बन गए हो तुम’ का भोजपुरी रीमेक ( Zindagi Ban Gaye Ho Tum Bhojpuri)
हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन की बात करें तो लेटेस्ट और सबसे नया सॉन्ग ‘जिंदगी बन गए हो तुम’ है। इस हिंदी गाने को भोजपुरी में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने आवाज दी है। भोजपुरी वर्जन में गाना 11 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया और यह खूब व्यूज बटोर रहा है।
हिंदी सॉन्ग ‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन (Do Ghoont Bhojpuri)
भोजपुरी के खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। उनके गानों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘दो घूंट’ रिलीज हुआ था, जोकि निया शर्मा के हिट हिंदी सॉन्ग का ही भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ बोल्ड एक्ट्रेस और बेली डांसर नम्रता मल्ला नजर आईं। इस गाने ने यूट्यूब पर 30 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया।
‘लॉन्ग लाची’ का भोजपुरी वर्जन (Laung Laachi Bhojpuri)
भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह का हाल ही में ‘लौंग लांची’ गाना भोजपुरी में रिलीज हुआ जोकि पंजाबी और हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने को लेकर अक्षरा खूब सुर्खियों में रहीं।
‘पानी पानी’ भोजपुरी वर्जन (Pani Pani Bhojpuri)
रैपर-सिंगर बादशाह का हिट सॉन्ग 'पानी पानी' का भी भोजपुरी वर्जन हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे खेसारी लाल और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने में देखने को मिली। पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में इस गाने को खेसारी और अक्षरा के साथ बादशाह ने भी आवाज दी है। यूट्यूब पर इस गाने को 83 मिलियन से अधिक व्यूज मिले।
भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों की ओर से लगातार हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन रिलीज हो रहे हैं, जिन्हें देख कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी गानों के साथ भोजपुरी में अलग ट्विस्ट आ रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल ऐसे स्टार्स हैं जिनके सबसे ज्यादा भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं। हिंदी गानों के भोजपुरी रीमेक के मामले में इन स्टार्स का नाम सबसे ऊपर है।

