Khesari lal yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने करेंट कमरिया की धूम, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 10:44 AM IST

Khesari lal yadav and shilpi raj new bhojpuri song : जाने माने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना करेंट कमरिया रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है।

Khesari lal yadav and shilpi raj new bhojpuri song : जाने माने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना करेंट कमरिया रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। 24 घंटे में इस गाने को 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने खूबसूरत आवाज दी है जबकि इसे खेसारी और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है। अपनी पतली कमरिया लहराकर श्वेता ने इस गाने में जान फूंक दी है। उनकी हर अदा दिलकश और जानलेवा है। गाने के बोल विजय चौहान के हैं तो म्यूजिक आर्य शर्मा का है। गाने में खेसारी का मॉडर्न अवतार नजर आ रहा है। वह स्टाइलिश चश्मे और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं श्वेता ने लहंगा चोली में कहर ढा दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!