Akshara Singh Photoshoot: खूब वायरल हुआ था अक्षरा सिंह का बाथरोब फोटोशूट, क्या आपने देखा ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 07:07 AM IST

Akshara Singh Bold Photoshoot: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती से भोजपुरी सिनेमा जगत में राज करती है। अक्षरा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, जो एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इसी के साथ एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से भी इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं।

Akshara Singh Photoshoot: खूब वायरल हुआ था अक्षरा सिंह का बाथरोब फोटोशूट, क्या आपने देखा ?
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Bathrobe Photoshoot: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अक्षरा इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि सिंंगिंग के लिए भी मशहूर हैं। भोजपुरी जगत में अक्षरा अपनी गायिकी, अदाकारी और डांसिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन खूबसूरती के मामले में भी अक्षरा सबसे आगे हैं। खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज से अक्षरा भोजपुरी के साथ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। काम के साथ ही अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके हर लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अक्षरा भी अपने नए-नए स्टाइल स्टेंटमेंट से फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।  

वैसे तो अक्षरा के कई फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़े हैं। लेकिन उनका बाथरोब फोटोशूट खूब चर्चा में रहा था। बाथरोब में अक्षरा ने जबरदस्त बोल्डनेस के साथ फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। जैसे ही उनका ये बोल्ड अवतार सामने आया तो लोग दंग रह गए।

बाथटब में अक्षरा का ग्लैमरस लुक

बाथरोब या बाथटब में अक्षरा का फोटोशूट उनके अब तक के कई फोटोशूट में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बाथटब में लेटे हुए अक्षरा फोटो में खूब पोज देती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का बाथसूट पहना हुआ है। इस लुक में अक्षरा ने पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काले रंग का चश्मा पहन बाथरोब में बैठी हुई है। वहीं अन्य तस्वीरों में वह हाथ में ड्रिंक की ग्लास लिए हुए पोज दे रही है। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। जैसे ही अक्षरा ने ये फोटो शेयर की तो, उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होने लगा। यही कारण है कि अक्षरा के कई फोटोशूट में आज भी इस बाथरोब फोटोशूट की चर्चा होती है।

अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी

बात करें अक्षरा के पॉपुलैरिटी की तो उन्हें इंडस्ट्री में आते ही इतनी शोहरत हासिल नहीं हुई। अक्षरा ने इसके लिए खूब मेहनत की। बिहार में जन्मीं अक्षरा ने भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद अक्षरा की एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं। हिट फिल्मों के साथ अक्षरा की फीस, डिमांड और पॉपुलैरिटी भी बढ़ती गई। इसके बाद अक्षरा ने सिंगिग की तरफ भी रुख किया और खुद सॉन्ग भी गाने लगे। फिल्मों की तरह अक्षरा के गानो को भी फैंस का खूब प्यार मिला। पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में एंट्री के बाद भी अक्षरा की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। आज अक्षरा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!