Rani Chatterjee Item song: रानी चटर्जी के इन 5 आइटम सॉन्ग के आगे नोरा फतेही का डांस भी लगेगा फीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 08:44 PM IST

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की एक्टिंग के साथ उनका डांस भी खूब मशहूर है। खासकर बात करें उनके टाइम सॉग्स की तो रानी ने कई भोजपुरी गाने में अपने जबरदस्त ठुमके से बवाल मचा दिया।

Rani Chatterjee Item song: रानी चटर्जी के इन 5 आइटम सॉन्ग के आगे नोरा फतेही का डांस भी लगेगा फीका

Rani Chatterjee Bhojpuri Item song: रानी चटर्जी का नाम इस समय भोजपुरी सिनेमा जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। रानी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग, डांस और बोल्डनेस को लेकर लोगों के बीच खूब मशहूर है। अपने डांस से रानी इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। उनके ठुमके इतने कमाल के हैं कि लोग उन्हें भोजपुरी की नोरा फतेही कहते हैं। क्योंकि जिस तरह से नोरा ने अपने डांस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई, ठीक उसी तरह रानी चटर्जी भी अपने धांसू ठुमके से भोजपुरी इंडस्ट्री में आग लगा देती है। वैसे तो रानी चटर्जी ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया और कई गानों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन हम बात कर रहे हैं रानी चटर्जी के आइटम नंबर के बारे में जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

आइटम गर्ल रानी चटर्जी का डांस इतना पसंद किया जाता है कि भोजपुरी में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी अपने आइटम नंबर से धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे तो रानी ने एक नहीं बल्कि कई आइटम नंबर में जबरदस्त डांस किए हैं। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं रानी के टॉप 5 उन आइटम नंबर्स के बारे में जिसे खूब पसंद किया गया और ये जबरदस्त हिट रहें।

1. यूपी बिहार में बलवा करा देम-

रानी चटर्जी का गाना 'यूपी बिहार में बलवा करा देम'  अब तक के उनके सभी आइटम नंबर में से हिट है। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। यूपी बिहार में बलवा करा देब गाना भोजपुरी फिल्म 'कसम दुर्गा' की का है। इस गाने में रानी हरे और गुलाबी लहंगे में जबरदस्त ठुमके लगा रही है। थियेटर- भोजपुरी फिल्म 'घायल योद्धा' में रानी चटर्जी का आयटम डांस 'चालू करा जेनरेटर एकर देखल जाव थियेटर' भी जबरदस्त हिट रहा था। इस गाने में रानी चटर्जी ने ब्लू कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है और अपने हॉट डांस वीडियो से लोगों को आज भी थिरकने पर मजबूर कर देती है।

2. चालू करा जेनरेटर एकर देखल जाव थियेटर-

भोजपुरी फिल्म 'घायल योद्धा' में रानी चटर्जी का आयटम डांस 'चालू करा जेनरेटर एकर देखल जाव थियेटर' भी जबरदस्त हिट रहा था। इस गाने में रानी चटर्जी ने ब्लू कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है और अपने हॉट डांस वीडियो से लोगों को आज भी थिरकने पर मजबूर कर देती है।

3. मेरी विस्की से रिस्की जवानी है-

रानी चटर्जी के तमाम हिट गानों में 'मेरी विस्की से रिस्की जवानी है' भी शामिल है। इस गाने में निशार खान के साथ रानी चटर्जी की बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गान में रानी के बेहतरीन डांसिंग मूव्स को काफी पसंद किया। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शिव रक्षक' का ये गाना रानी के टॉप आइटम नंबर की लिस्ट में शामिल है।

4. छिहतरों लेमचूस चुसल-

इस गाने में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी की मोनालिसा भी नजर आ रही है। दोनों गाने में ए-दूसरे को ताना मारकर नीचा दिखाने की कोशिश करती है। रानी चटर्जी के इस गाने ने भी इंटरनेट पर खूब बवाल मचाया।

5. जोबनिया जलेबी-

भोजपुरी में अपने हॉट डांस और आइटम नंबर से धमाल मचाने के बाद अब रानी बॉलीवुड अइटम क्वीन नोरा फतेही को भी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उनका हिंदी आइटम सॉन्ग ‘जोबनिया जलेबी’ भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के साथ रानी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!