Gangster In Bihar: इस फिल्म में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी बनेगी बिहार की गैंगस्टर, दिखेगा अलग अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 09:40 AM IST

Bhojpuri Film: रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। इनदिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म के मुहूर्त से लेकर सेट की तस्वीरें रानी ने फैंस के साथ शेयर की।

Gangster In Bihar: इस फिल्म में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी बनेगी बिहार की गैंगस्टर, दिखेगा अलग अंदाज

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film Gangster In Bihar: एक्ट्रेस रानी चटर्जी को भोजपुरी क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और मशहूर एक्ट्रेस हैं जोकि हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब एक्टिविटी देखने को मिलती है। रानी के पास प्रोजेक्ट की भी कोई कमी नहीं रहती। उनके कोई न कोई प्रोजेक्ट हमेशा ही पाइपलाइन में रहते हैं। हाल ही में रानी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की। रानी जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म के सेट से मुहूर्त की तस्वीरें शेयर की थी।

बिहार की गैंगस्टर बनेंगी रानी

रानी चटर्जी भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुकी है जिसमें उनके अलग-अलग किरदार देखने को मिले। रानी अपनी एक्टिंग के दम पर कई फिल्में हिट करा चुकी हैं। इतना ही नहीं है रानी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि अकेली ही फिल्में हिट कराने का दम रखती हैं। खबरों की माने तो गैंगस्टर इन बिहार फिल्म में भी रानी का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा।

सेट से वायरल हुई कई तस्वीरें

अपकमिंग फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ से रानी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हैं। सबसे पहले रानी ने क्लैप बोर्ड के साथ फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उन्हें प्रिटेंट साड़ी में देखा गया है। साड़ी में रानी के सिंपल लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद हाल ही में रानी ने फिल्म के सेट से कुछ और तस्वीरें शेयर की। इसमें वह कलरफुल श्रग के साथ थाई-हाई बॉटम वेयर में नजर आई। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रानी ने लिखा- 'मैं सतरंगी बन....मूवी टाइम..शूटिंग टाइम मूवी गैंगस्टर इन बिहार।' 

बात करें रानी के न्यू भोजपुरी फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ के बारे में तो इसे एनआरआई राम शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें रानी चटर्जी लीड फीमेल रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में प्रवेश लाल यादव, प्रमोद प्रेमी यादव, राखी मिश्रा और संजय पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!