Monalisa Wedding: रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करेगी ये भोजपुरी अदाकारा, पति संग लाल जोड़े में आई नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 12:06 PM IST

Monalisa and Vikrant wedding Moment in Smart Jodi: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। इस रियलिटी शो में दोनों सितारे अपनी शादी के मूमेंट को रिक्रिएट करेंगे। 

Monalisa Wedding: रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करेगी ये भोजपुरी अदाकारा, पति संग लाल जोड़े में आई नजर

Monalisa and Vikrant wedding Moment in Smart Jodi: नया रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। इस रियलिटी शो में कई सेलेब्रिटीज अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ शिरकत करते नजर आ रहे हैं। शनिवार से यानि 26 फरवरी से शो की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा मोनालिसा भी अपने पति विक्रांत के साथ नजर आ रही हैं। इस रियलिटी शो में दोनों सितारे अपनी शादी के मूमेंट को रिक्रिएट करेंगे। 

मोनालिसा ने इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दी है। तस्वीरों में मोनालिसा अपने पति विक्रांत संग लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, वहीं विक्रांत ने गोल्डन शेरवानी पहनी हुई है। मोनालिसा ने अपने लुक की 9 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो फैंस को खूब पसंद आई हैं। इन तस्वीरों को अब तक लाखों यूजर्स लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। शो के सेट से मोनालिसा ने ब्राइडल लुक में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है- एक रियलिटी शो में हमारी शादी के पलों को फिर से जी रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी को पांच साल हो गए हैं। जनवरी में शादी की पांचवी सालगिरह पर मोनालिसा ने पति विक्रांत संग अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर उन्हें इस खास दिन की बधाई दी थी। मोनालिसा और विक्रांत दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। मोनालिसा और विक्रांत की शादी बिग बॉस के दसवें सीजन में हुई थी। यहां से दोनों दोस्त बने और फिर बात शादी तक पहुंच गई। 

शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बिग बॉस के घर के अंदर ही विक्रांत ने घुटनों पर बैठकर मोनालिसा को प्रपोज किया था। उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी भी कर ली थी।मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ आए दिन तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!