Bhojpuri Song: नेहा सिंह की अदाओं पर हार बैठेंगे दिल, देखें अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना नाच रे पतरकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 07:55 PM IST

Bhojpuri Song 2021 Naach re Patarki Video: अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसका नाम नाच रे पतरकी है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है...

Bhojpuri Song: नेहा सिंह की अदाओं पर हार बैठेंगे दिल, देखें अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना नाच रे पतरकी

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसका नाम नाच रे पतरकी है। ये भोजपुरी गाना अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और इसे नेहा सिंह पर फिल्माया गया है। भोजपुरी गाने नाच रे पतरकी के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 2 लाख 36 हजार व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को ये भोजपुरी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

भोजपुरी सॉन्ग नाच रे पतरकी गीत का निर्देशक गोल्डी – बॉबी ने किया है। इस वीडियो सॉन्ग में नेहा सिंह के साथ अरविंद अकेला कल्लू नजर आ रहे हैं। साथ ही इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। यह वीडियो गीत सारेगामा हम भोजपुरी पर  जारी किया गया है।

18 साल की उम्र में की अरविन्द अकेला ने शुरुआत

अरविन्द अकेला उर्फ ‘कल्लू’ जिन्हें भोजीवुड़ में लोग 'कलुआ' के नाम से भी जानते हैं, इनको गाने तो बहुत कम उम्र में ही मिलने लगे थे। उन्होंने एल्बम, म्यूजिक वीडियोज, भजन और स्टेज परफार्मेंस देकर लोगों के दिलों में घर कर लिया था। महज 18 साल की उम्र में फिल्म 'दिल भईल दिवाना' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें बतौर एक्टर भोजपुरी में स्थापित भी कर दिया था। हालांकि, संघर्ष कम नहीं हुआ था। निर्माता अभी भी उन्हें कम उम्र का समझकर गंभीर रोल देने से कतरा रहे थे, पर कल्लू ने हार नहीं मानी और नतीजा आज हम सबके सामने है। आज के टाइम में कलुआ के ऊपर कोई भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पैसा लगाने से पीछे नहीं हटता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!