Sawan Song: सावन गीत 'हरियर साड़ी में सोमारी' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, अंकुश राजा संग दिखी अनीषा पांडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 10:49 AM IST

Bhojpuri Sawan Song: सावन के मौके पर अंकुश राजा का सावन गीत ‘हरियर साड़ी में सोमारी’ रिलीज होने के बाद से अबतक खूब देखा जा रहा है। भोले भंडारी की भक्ति पर आधारित यह सावन गाना शिवभक्तों को खूब पसंद आ रहा है।

Sawan Song: सावन गीत 'हरियर साड़ी में सोमारी' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, अंकुश राजा संग दिखी अनीषा पांडे
Photo Credit: YouTube

Bhojpuri Sawan Song Harihar Saree Me Somwari: सावन का महीना शुरु हो चुका है और सावन में भगवान शिवजी पर आधारित नए-नए गाने आए दिन रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी कलाकार एक के बाद एक सावन गीत रिलीज कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में सावन, बोलबम और कांवर यात्रा पर आधारित कई भोजपुरी गाने रिलीज हुए। इस बीच अंकुश राजा का सावन गीत ‘हरियर साड़ी में सोमारी’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। अंकुश राजा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। आज अंकुश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

अंकुश राजा और अनीषा की जोड़ी ने मचाया धमाल

सावन माह में पड़ने वाली सोमवारी का खास महत्व होता है और अंकुश राजा का गाना ‘हरियर साड़ी मे सोमारी’ भी सावन की सोमारी पर ही आधारित है। गाने में अंकुश के साथ एक्ट्रेस अनीषा पांडे की जोड़ी देखने को मिल रही है। अंकुश ने नीले रंग का कुर्ता पहना है और अनीषा गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में अनीषा और अंकुश की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है।

यूट्यूब पर छा गया सावन गीत हरियर साड़ी मे सोमारी

अंकुश राजा का सावन गीत हरियर साड़ी में सोमारी 9 जुलाई 2022 को आदिशक्ति के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को अंकुश राजा ने गाया है और इसके बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं। संगीत श्याम सुंदर का है। हरियर साड़ी में सोमारी गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक गाने को यूट्यूब पर 341,600 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

यहां देखिए हरियर साड़ी में सोमारी गाने का वीडियो

अंकुश राजा के गाने मचाते हैं धूम

भोजपुरी इंडस्ट्री में अंकुश के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। हरियर साड़ी में सोमारी गाने से पहले अंकुश के कई गाने हिट हो चुके हैं। अंकुश राजा का गाना  ‘ए सर’ और ‘काहे खातिर भईलू जवान’ जैसे गाने हाल ही में रिलीज हुए जिन्हें यूट्यूब पर खूब व्यूज मिले।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!