ऑटो न्यूज़

Yamaha ने भारत में लॉन्च किया गया गजब का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 106Km की है रेंज

Yamaha Aerox E में 9.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 48 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह मोटर 3 kWh की डुअल बैटरी सेटअप से जुड़ी है, जिसमें हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का उपयोग किया गया है​।

Image

Yamaha Aerox E/Photo-Yamaha

Yamaha Motor India ने भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Aerox E को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल लोकप्रिय Aerox 155 का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसका डिजाइन लगभग वैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है।

यह स्कूटर खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए विकसित की गई है। इसकी कीमतों की घोषणा 2026 की पहली तिमाही में की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की भी योजना बनाई है।

पावर और परफॉर्मेंस

Yamaha Aerox E में 9.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 48 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह मोटर 3 kWh की डुअल बैटरी सेटअप से जुड़ी है, जिसमें हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप एक बार चार्ज करने पर 106 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Yamaha Aerox E

Yamaha Aerox E

चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, लेकिन Yamaha ने इशारा दिया है कि इसमें कई चार्जिंग विकल्प उपलब्ध होंगे। सबसे खास बात यह है कि बैटरी डिटैचेबल (निकाली जा सकने वाली) है और इसे घर पर आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।

राइडिंग मोड्स और फीचर्स

Aerox E में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं जिनमें Eco मोड, Standard मोड और Power मोड शामिल हैं। इसके अलावा इसमें Boost फीचर भी मौजूद है, जो तेज़ एक्सेलेरेशन के लिए अतिरिक्त पावर प्रदान करता है। सुविधा के लिए इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है, जिससे तंग जगहों पर स्कूटर को पीछे करने में आसानी होती है।

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स

Yamaha Aerox E में कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें स्मार्ट की सिस्टम, 5-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन आदि शामिल हैं। सुरक्षा के लिए स्कूटर में सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो इसे और सुरक्षित बनाता है।

अब कुल मिलाकर कहें तो नई Yamaha Aerox E के साथ कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते ईवी बाजार में कदम रख दिया है। अपने दमदार मोटर, एडवांस फीचर्स और 106 किमी की रेंज के साथ यह स्कूटर स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल पेश करती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article