ऑटो न्यूज़

रोजाना इस्तेमाल के लिए Hero Xtreme 125R vs TVS Raider 125 vs Bajaj Pulsar N125 vs Honda SP125 में कौन बेस्ट?

125cc सेगमेंट में Hero Xtreme 125R, TVS Raider 125, Bajaj Pulsar N125 और Honda SP125 चारों ही मजबूत विकल्प हैं। अगर आपकी जरूरत रोजाना शहर में आने-जाने की है, तो बाइक चुनते समय केवल कीमत ही नहीं, बल्कि माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी, परफॉर्मेंस और मेंटेनेंस कॉस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए।

Image

Hero Xtreme 125R vs TVS Raider 125, Bajaj Pulsar N125 vs Honda SP125

अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर में आने-जाने के लिए नई 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। Hero Xtreme 125R, TVS Raider 125, Bajaj Pulsar N125 और Honda SP125 इस सेगमेंट की सबसे चर्चित मोटरसाइकिलों में शामिल हैं। चारों बाइक्स अलग-अलग खूबियों के साथ आती हैं। कोई फीचर्स के मामले में आगे है, तो कोई माइलेज और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है। ऐसे में आपके लिए कौन-सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी, आइए जानते हैं।

TVS Raider 125: फीचर्स और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक फीचर्स भी मिलें, तो TVS Raider 125 अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें 124.8cc का इंजन मिलता है, जो 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

बाइक में TFT/LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दो राइडिंग मोड और Idle Stop-Start जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका वजन 123 किलोग्राम है, जिससे शहर की ट्रैफिक में इसे चलाना आसान रहता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 85,000 रुपये से 1.05 लाख रुपये के बीच है।

Hero Xtreme 125R: दमदार लुक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Hero Xtreme 125R उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ बेहतर सुरक्षा चाहते हैं। इसमें 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत सेगमेंट का पहला ड्यूल-चैनल ABS है। इसके अलावा LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और तीन राइडिंग मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसका वजन 136 किलोग्राम है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 91,000 रुपये है।

Bajaj Pulsar N125: स्पोर्टी स्टाइल और दमदार इंजन

अगर आप Pulsar ब्रांड की स्पोर्टी पहचान और मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Bajaj Pulsar N125 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 124.58cc का इंजन मिलता है, जो 11.8 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। 125 किलोग्राम वजन होने के कारण ट्रैफिक में इसे संभालना आसान है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 94,000 से 99,000 रुपये के बीच है।

Honda SP125: भरोसेमंद इंजन और शानदार माइलेज

अगर आपकी प्राथमिकता माइलेज, कम मेंटेनेंस और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन है, तो Honda SP125 सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसमें 123.94cc का इंजन मिलता है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क देता है।

बाइकइंजनपावरटॉर्कवजनप्रमुख फीचर्सएक्स-शोरूम कीमत
TVS Raider 125124.8cc11.2 bhp11.2 Nm123 किग्राTFT/LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ, 2 राइडिंग मोड, Idle Stop-Start₹85,000- ₹1.05 लाख
Hero Xtreme 125R124.7cc11.4 bhp10.5 Nm136 किग्रासेगमेंट-फर्स्ट ड्यूल-चैनल ABS, LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ, 3 राइडिंग मोड₹91,000-₹1.00 लाख
Bajaj Pulsar N125124.58cc11.8 bhp11 Nm125 किग्राडिजिटल कंसोल, स्पोर्टी डिजाइन, हल्का व संतुलित हैंडलिंग₹94,000- ₹99,000
Honda SP125123.94cc10.7 bhp10.9 Nm116 किग्राSilent Start, रिफाइंड इंजन, शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस₹87,000- ₹92,000

इस बाइक में Silent Start तकनीक, स्मूद इंजन और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। केवल 116 किलोग्राम वजन होने के कारण यह इस सूची की सबसे हल्की बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 87,000 से 92,000 रुपये के बीच है।

किसके लिए कौन-सी बाइक सबसे बेहतर?

अगर आपको फीचर-लोडेड और स्पोर्टी बाइक चाहिए, तो TVS Raider 125 बेहतरीन विकल्प है। बेहतर सेफ्टी और मस्कुलर डिजाइन पसंद करने वालों के लिए Hero Xtreme 125R सही रहेगी। स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए Bajaj Pulsar N125 आकर्षक विकल्प है। वहीं, माइलेज, भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए Honda SP125 सबसे उपयुक्त साबित हो सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article