Upcoming Tata Cars: विभिन्न कार निर्माता कंपनियां खुदको नए साल के लिए तैयार कर रही हैं। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा भी 2025 के लिए खुदको तैयार कर रही है। 2024 में टाटा ने पंच EV, कर्व और कर्व EV जैसी कुछ शानदार कारें लॉन्च की थीं। अब 2025 में Tata एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। नए साल में टाटा की तरफ से नई कारों के साथ-साथ कुछ ऑन-सेल कारों के अपडेटेड मॉडल भी लॉन्च किये जायेंगे। पेट्रोल और डीजल से लेकर CNG और इलेक्ट्रिक कारों तक, कंपनी एक से बढ़कर एक शानदार कारें 2025 में लॉन्च करने जा रही है। आज हम आपको 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली टाटा की नई कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift)
टाटा पंच (Tata Punch Facelift) भारत में मौजूद सबसे पॉपुलर बजट SUVs में शामिल है। 2024 में लगातार कई महीनों तक टाटा पंच बिक्री के मामले में टॉप पर रही है। टाटा की तरफ से 2025 में नई पंच फेसलिफ्ट लॉन्च की जा सकती है। 2024 में टाटा पंच फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। टाटा पंच फेसलिफ्ट में नया फ्रंट सेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार में अभी भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाएगा जो 88PS और 115nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

Tata Punch Facelift
टाटा सिएरा 2025 (Tata Sierra 2025)
टाटा सिएरा 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुई थी। अब टाटा एक बार फिर इस कार को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। टाटा सिएरा को पेट्रोल और डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक और CNG वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 60-80 किलोवाट क्षमता की बैटरी मिलेगी जो 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। दूसरी तरफ कार के ICE वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो कि टर्बो पेट्रोल के ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाएगा और यह 170PS 280nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

टाटा सिएरा 2025
टाटा हैरियर EV (Tata Harrier EV)
भारत के इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में सबसे अधिक हिस्सेदारी अभी टाटा मोटर्स के पास है। टाटा द्वारा भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में यह यह कार शोकेस की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा हैरियर EV को ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ ADAS जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है।

टाटा हैरियर EV
टाटा सफारी EV (Tata Safari EV)
टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ-साथ आपको टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। टाटा सफारी EV को एलकार अभी तक बहुत कुछ साफ़ तो नहीं है लेकिन बैटरी और अन्य मामलों में यह काफी हद तक हैरियर जैसी ही हो सकती है। इस कार को 6 सीटर और 7 सीटर ऑप्शंस में भी ऑफर किया जा सकता है।

टाटा सफारी EV
टाटा टियागो और टिगोर फेसलिफ्ट (Tata Tiago And Tata Tigor)
ऊपर बताई गई अन्य कारों के साथ-साथ टाटा द्वारा टिगोर और टियागो कारों का फेसलिफ्ट वेरिएंट भी मार्केट में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी द्वारा लॉन्च किये जाने वाले नए मॉडल्स में बेहतर और धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन कारों को 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Tigor
