ऑटो न्यूज़

गोरिल्ला 450 से लेकर 650cc बुलेट तक, ये बाइक्स लेकर आ रही है रॉयल एनफील्ड

रॉयल एनफील्ड देश की जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी की बाइक्स को देश के साथ-साथ दुनिया में भी काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानत हैं कि आने वाले समय में रॉयल एनफील्ड की तरफ से आपको कौन सी बाइक्स ऑफर की जा सकती हैं।

Image

रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450

Photo : BCCL

Royal Enfield Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। देश-दुनिया में कंपनी की बाइक्स को लोग काफी पसंद करते हैं। साथ ही रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइक्स को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में कंपनी कौन सी बाइक्स लेकर आ रही है। आज हम आपको रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोरिल्ला 450: रॉयल एनफील्ड 17 जुलाई 2024 को अपनी इस बाइक को भारत में लॉन्च करेगी। बाइक में गोल LED हेडलाइट, काफी स्लीक फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। बाइक की टेललाइट और टर्न सिग्नल्स भी LED वाले ही दिए गए हैं। बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन देखने को मिलते हैं और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिलता है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.6 लाख रुपये रखी जायेगी।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 कंपनी की पांचवीं बाइक होगी जिसमें 650 cc का पैरेलल ट्विन इंजन देखने को मिलेगा। इससे पहले यही इंजन हमें इंटरसेप्टर 650, कंटीनेंटल GT650, सुपर मेटेओर 650 और शॉटगन650 में देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार क्लासिक 650 का डिजाईन कमोबेश वैसा ही रहेगा जैसा क्लासिक 350 cc का है। बाइक में आगे की तरफ ड्यूल टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्सोर्बर देखने को मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार क्लासिक 650 के हर एक मॉडल में ABS दिया जाएगा। साथ ही बाइक में हमें वैसी LED लाइट्स ही देखने को मिल सकती हैं जैसी अभी तक कंपनी की अन्य बाइक्स पर हम देखते आये हैं। इस बाइक को 2024 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

शॉटगन 350: हाल ही में इस बाइक को भी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। शॉटगन 350 भी क्लासिक 350 पर ही आधारित है और इसीलिए दिखने में भी यह बहुत हद तक क्लासिक 350 जैसी ही है। बाइक में आपको LED लाइट ऑफर की जाती हैं। इस बाइक को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक: रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन काफी हद तक कंपनी की पॉपुलर बाइक, क्लासिक 350 जैसा ही होगा। बाइक के पेटेंट डिजाईन में दिखने वाली सबसे खास चीजों में से एक इसका सस्पेंशन है। यह गिर्डर सस्पेंशन सेटअप है और इस तरह के सस्पेंशन हमें 1920 में बनने वाली बाइक्स में देखने को मिलता था। रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल एनफील्ड अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स को 2026 में भारत में लॉन्च कर सकती है।

रॉयल एनफील्ड 250cc: रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयल एनफील्ड इस वक्त एक 250cc कैटेगरी की बाइक पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी 350cc से 650cc के सेगमेंट की बाइक्स का ही निर्माण करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक को भारत में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 250cc की बाइक टेक्नोलॉजी के मामले में कंपनी की 350cc और 450cc बाइक्स के जैसी ही होगी। 250cc कैटेगरी में बाइक लॉन्च करके कंपनी नौजवानों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article