ऑटो न्यूज़

बाजार में जल्द आ रहे हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, Bajaj से लेकर Ather तक हैं तैयार

Upcoming Electric Scooters: अगले कुछ दिनों में कई सारे स्कूटर्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। Bajaj ने नए Chetak e-scooter की घोषणा कर ही दी है, वहीं एथर भी नए स्कूटर के साथ कतार में है। इसके अलावा यामहा और सुजुकी भी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं इन सभी अपकमिंग स्कूटर के बारे में...

Image

Upcoming Electric Scooters/photo-brands

यदि आप किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप कुछ समय के लिए ठहर जाइए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अगले कुछ दिनों में कई सारे स्कूटर्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं।

Bajaj ने नए Chetak e-scooter की घोषणा कर ही दी है, वहीं एथर भी नए स्कूटर के साथ कतार में है। इसके अलावा यामहा और सुजुकी भी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं इन सभी अपकमिंग स्कूटर के बारे में...

1. New-Gen Bajaj Chetak

भारतीय बाजार में Bajaj Chetak मौजूदा समय में बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अब इस स्कूटर का एक नया वर्जन आ रहा है। कुछ दिन पहले ही इसकी टेस्टिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। कहा जा रहा है कि नए स्कूटर को Bajaj Chetak EV के नाम से पेश किया जाएगा। इसमें नई टेल लाइट के अलावा नया रियर टायर होगर मिलेगा और फ्लैटर सीट के साथ नया स्विचगियर कंसोल मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 3.5kWh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 150 किलोमीटर की रेंज का दावा किया जा रहा है।

2. Suzuki e-Access

Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access भी बाजार में आने के लिए तैयार है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है। Suzuki e-Access को ऑटो एक्सपो 2025 में पहली बार देखने का मौका मिला था। गुरुग्राम के प्लांट में Suzuki e-Access का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Suzuki e-Access में 3.07kWh की बैटरी मिलेगी जो कि सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

3. Yamaha RY01

Yamaha भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जोर-शोर से काम कर रही है। Yamaha RY01 की लॉन्चिंग अगले साल तक हो सकती है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Yamaha RY01 की लॉन्चिंग अगले साल मार्च तक हो सकती है। इसका कोडनेम RY01 बताया जा रहा है। Yamaha RY01 को कई डिजाइन और कलर्स में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर बताया जा रहा है। Yamaha RY01 में 4kWh NMC बैटरी मिलेगी।

4. Ather EL

Ather एनर्जी ने Ather EL का टीजर अगस्त में ही जारी किया था। Ather EL का कॉन्सेप्ट Indian EV startup इवेंट में शोकेस किया गया था। कंपनी Ather EL की लॉन्चिंग नए ब्रांड के तहत करेगी। Ather EL को अगले साल ही लॉन्च किया जाएगा।

5. Simple Energy

बैंगलुरू की कंपनी सिंपल एनर्जी भी अपने नए स्कूटर को लेकर तैयार है। पेटेंट इमेज के मुताबिक यह एक फैमिली फोकस स्कूटर होगा जो कि ब्रांड के अन्य स्कूटर से काफी अलग होगा। इसमें लंबी फ्लैट सीट मिलेगी और LED हेडलैंप भी मिलेगा। साइड में चंकी बॉडी पैनल मिलेगा। सिंपल एनर्जी के स्कूटर की लॉन्चिंग भी अगले साल होगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article