ऑटो न्यूज़

Triumph की सबसे सस्ती बाइक्स के लिए लाइन में खड़े लोग, 3 दिन में मिली 10,000 बुकिंग्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 10, 2023, 08:00 PM IST

Triumph India ने हाल में नई Speed 400 और Scrambler 400 X मार्केट में उतारी हैं और अब इसे 10,000 लोगों ने बुक कर लिया है। कंपनी ने सिर्फ 3 दिन में ही इतनी बुकिंग दोनों बाइक्स के लिए हासिल कर ली हैं।

Image

कंपनी ने ये आंकड़ बुकिंग शुरू होने के महज 3 दिन में ही हासिल कर लिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ की नई बाइक्स हुईं हिट
  • 3 दिन में मिली 10,000 बुकिंग
  • 2.23 लाख रुपये है खास कीमत

Triumph Most Affordable Bikes: ट्रायम्फ इंडिया ने नई स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स से हाल में पर्दा हटाया था जिनमें से ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत सामने आ चुकी है। इस बाइक को 2.23 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया था जो पहले 10,000 ग्राहकां के लिए थी। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि नई ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स के लिए 10,000 बुकिंग्स मिल गई हैं। कंपनी ने ये आंकड़ बुकिंग शुरू होने के महज 3 दिन में ही हासिल कर लिया है। बता दें कि 10,000 बुकिंग्स मिलने की दोनों बाइक्स 2.33 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर मिलेंगी।

कितनी दमदार हैं दोनों बाइक्स?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स से लैस बाइक्स

दोनों मोटरसाइकिल को ट्रायम्फ ने एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ कंपनी ने बंद हो सकते वाला एबीएस भी दिया है। दोनों बाइक्स को अलग व्हील्स दिए गए हैं जिनमें स्ट्रीट 400 के साथ 17 इंच के पहिये मिले हैं, वहीं स्क्रैंबलर 400 एक्स के अगले हिस्से में 19-इंच और पिछले पहिये में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article