ऑटो न्यूज़

पहले से ज्यादा चमकेगी आपकी टोयोटा कार, कंपनी लाई है ये नई सुविधा

कार खरीदने के साथ ही उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। भारत में टोयोटा की SUV कारों को काफी पसंद किया जाता है और कंपनी की कारें लोग लंबे समय तक इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन कार की देखभाल के लिए उन्हें मार्केट का सहारा लेना पड़ता है। अब टोयोटा T-ग्लॉस कार केयर सुविधा लेकर आई है।

Image

टोयोटा की कारें बनी रहेगी नए जैसी

Photo : iStock

Toyota T-Gloss Car Care: कार खरीदने के साथ ही सही से उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। भारत में टोयोटा की करों को खूब पसंद किया जाता है और कंपनी की कारों को लोग लंबे समय तक इस्तेमाल भी करते हैं। आमतौर पर लोग कार, कंपनी की डीलरशिप से खरीदते हैं जबकि उसकी देखभाल करने के लिए हमें मार्केट का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अब टोयोटा के कस्टमर्स को ऐसा न करना पड़े इसलिए कंपनी एक नए प्रोडक्ट की शुरुआत करने जा रही है। टोयोटा ने अपने कार केयर उत्पाद T-ग्लॉस कार केयर की शुरुआत की है। कस्टमर्स इस सुविधा का फायदा टोयोटा के डीलरशिप स्टोर से उठा सकते हैं।

क्या है T-ग्लॉस?

T-ग्लॉस एक तरह का कार केयर उत्पाद है। इस उत्पाद द्वारा कस्टमर्स को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस उत्पाद के माध्यम से कस्टमर्स अपनी कार पर सेरेमिक कोटिंग, अंडरबॉडी कोटिंग, साइलेंसर कोटिंग और आंतरिक पार्ट्स की प्रोटेक्शन जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।

सिर्फ बाहरी सेवाएं नहीं, इंटीरियर भी

T-ग्लॉस के तहत आप कार पर अन्य सुविधाओं के साथ-साथ इंटीरियर से संबंधित सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस उत्पाद के तहत कंपनी द्वारा AC डक्ट क्लीनिंग और इंटीरियर की रिपेयरिंग से संबंधित सुविधाएं भी ऑफर की जाएंगी। इन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल करके कस्टमर्स कई साल तक अपनी टोयोटा कार को एकदम नया जैसा मेंटेन कर सकते हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article