Toyota Fortuner Robbery Video: टोयोटा फॉर्च्यूनर कोे लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया जिसका सीसीटीवी वीडियो सामनेे आया है. घटना दिल्ली केंट इलाके में शनिवार तड़के सुबह की है जब तीन लुटेरे बाइक पर आए और सड़क के किनारे खड़ी टोयोटा फॉर्च्यनर में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाला. इसके बाद लुटेरों ने 35 वर्षीय ड्राइवर को गन दिखाकर उससेे चाबी छीनी और एसयूवी लेकर चंपत हो गए. बता दें कि ये इलाका दिल्ली के सबसे व्यस्त छेत्रों में शामिल है और घटना के समय एक कैब ड्राइवर और दो अन्य लोग एटीएम पर खड़े थे.
CCTV में साफ दिख रहा लुटेरा
मोटरसाइकिल से आए तीन लुटेरों में पहले एक शख्स गन दिखाकर ड्राइवर को फॉर्च्यूनर से बाहर निकालता है, फिर दूसरा बाइक सवार भी अपनी पिस्तौल निकाल लेता है. इसके बाद वो ड्राइवर के हाथ से एसयूवी की चाबी छीनते हैं और तत्काल गाड़ी लेकर भाग खड़े होते हैं. इस सीसीटीवी वीडियो में एक लुटेरे का चेहरा साफ नजर आ रहा है. हालांकि एसयूवी के ड्राइवर ने चाबी छीनते समय लुटेरों का विरोध करने की कोशिश जरूर की, लेकिन जान की सलामती के लिए उसने इससे ज्यादा कुछ नहीं किया.
पुलिस ने दर्ज किया केस
इस टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश में मेरठ के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है जिन्होंने लूट की घटना की जानकारी दिल्ली केंट पुलिस स्टेशन में दी. उन्हानें सुबह 5ः19 मिनट पर नेशनल हाइवे-8 से अपनी एसयूवी की लूट के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 397 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें डकैती और जान से मारने का प्रयास शामिल हैं. इसके अलावा लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम्स काम पर भी लग गई हैं.
