अगर आप एक नई चार पहिया गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो बल्की दिखे और सड़कों पर लोग उसे मुड़ मुड़ कर देखें तो जापान की दिग्गज कंपनी Toyota की तरफ से एक बड़ा धमाका कर दिया गया है। कंपनी अपने ग्राहकों और फैंस के लिए लैंड क्रूजर का नया वेरिएंट पेश कर दिया है जिसे Land Cruiser FJ नाम दिया गया है।
आपको बता दें कि ट्योटा की तरफ से साल 1951 में पहली बार लैंड क्रूजर को मार्केट में पेश किया गया था और उस समय यह एक ऐसी गाड़ी के तौर पर जानी जाती थी जो अपनी परफॉर्मेंस और ताकत के लिए मशहूर थी। लैंड क्रूजर ने रेगिस्तान से लेकर पहाड़ों तक में हर जगह शानदार परफॉर्मेंस का नजारा पेश किया है। अब ग्राहकों को लेटेस्ट Land Cruiser FJ में काफी कुछ नया मिलने वाला है। आइए आपको इसकी 5 बड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।
क्लासिक लुक के साथ मिलेंगे मॉडिफिकेशन के ऑप्शन
ट्योटा की तरफ से Land Cruiser FJ को अभी जापान में पेश किया गया है लेकिन कंपनी इसे मिड 2026 तक लॉन्च करेगी। बेबी Land Cruiser FJ को कंपनी की तरफ से क्लासिक डिजाइन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च किया गया है। नई लैंड क्रूजर में आपको स्क्वायर कट में बॉडी स्ट्रक्चर देखने को मिलता है। इसके चौड़े बंपर्स, राउंड हेडलाइट्स इसे क्लासिक लुक देते हैं। मॉडीफिकेशन को आसान बनाने के लिए इसके कॉर्नर में आपको रिमूवेबल बम्पर्स दिए गए हैं।
Toyota Land Cruiser FJ का व्हील बेस छोटा है जिससे इसका टर्निंग रेडियस सिर्फ 5.5 मीटर ही है। इसकी वजह से यह पहाड़ी रास्तों और सकरी रोड पर आसानी से चली जाती है। कंपनी ने इस मस्कुलर गाड़ी को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसे यूजर्स अपनी लाइफस्टाइल के मुताबिक आसानी से मॉडिफाई कर सकेंगे। इसकी लंबाई 4,575 मिमी, चौड़ाई 1855 मिमी और उंचाई 1960 मिमी है। ट्योटा फॉर्चूनर से यह करीब 220 मिमी छोटी है लेकिन उससे कहीं ज्यादा मस्कुलर दिखती है।
इसमें मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Toyota Land Cruiser FJ के इंटीरियर की बात करें तो इसमें हॉरिचॉन्टल शेप में बड़ा डैशबोर्ड मिलता है। कंपनी ने इसमें स्मार्ट ले आउट डिजाइन दिया है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें प्री कोलिजन सिस्टम, लेन असिस्ट और एडप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ट्योटा ने इसे IMV प्लेटफॉर्म में डिजाइन किया है जिसकी वजह से यह पहले कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है।
Toyota Land Cruiser FJ को कंपनी ने 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। यह इंजन 160bhp की पावर और 246Nm का टार्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में आपको 6 स्पीड आटोमैटिक गियरबॉक्स सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4WD सिस्टम दिया गया है। कंपनी क्लेम करती है कि यह हर तरह के रास्ते में शानदार परफॉर्मेंस देने वाली है। मार्केट में इसकी सीधी टक्कर महिंद्रा थार और फॉर्चूनर से होने वाली है।
