ऑटो न्यूज़

ये हैं 10 लाख के अंदर आने वाली 360-डिग्री कैमरा वाली टॉप कारें, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में नई कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। हम यहां 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ आने वाले मॉडल की जानकारी दे रहे हैं।

Image

360-डिग्री कैमरा फीचर वाली टॉप कारें

कुछ साल पहले तक 360-डिग्री कैमरा केवल महंगी और प्रीमियम कारों में मिलने वाला फीचर माना जाता था। लेकिन अब समय बदल चुका है। साल 2026 में भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कई हैचबैक, एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें भी इस फीचर के साथ उपलब्ध हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है, जो रोजाना शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर गाड़ी चलाते हैं या तंग पार्किंग स्पेस में गाड़ी पार्क करते हैं।

360-डिग्री कैमरा फीचर क्या है

360-डिग्री कैमरा कार के चारों ओर का दृश्य स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे ब्लाइंड स्पॉट कम हो जाते हैं और ड्राइवर को पार्किंग या यू-टर्न लेते समय बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। अगर आप पहली बार कार खरीदने की योजना बना रहे हैं या अपनी फैमिली के लिए सुरक्षित कार चाहते हैं तो आपको भी इस फीचर पर ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में कुछ गाड़ियों के नाम बता रहे हैं, जिनमें आपको 360-डिग्री कैमरा फीचर मिल जाता है।

10 लाख के बजट में बेस्ट कार

Tata Punch

अगर आप किफायती कीमत में माइक्रो एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो Tata Punch एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस कार में Adventure वेरिएंट से 360-डिग्री कैमरा की सुविधा मिलती है। यह फीचर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी जगहों पर पार्किंग के दौरान काफी मदद करता है। Punch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये है। वहीं, Adventure वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,69,990 रुपये पड़ती है।

Maruti Suzuki Baleno

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Maruti Suzuki Baleno भी 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। हालांकि यह फीचर केवल इसके टॉप Alpha वेरिएंट में उपलब्ध है। Alpha वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8,67,400 रुपये है, जबकि Baleno की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप फीचर-लोडेड हैचबैक चाहते हैं तो Baleno एक मजबूत विकल्प हो सकती है।

Toyota Glanza

Toyota Glanza भी 10 लाख रुपये से कम कीमत में 360-डिग्री कैमरा देने वाली कारों में शामिल है। यह फीचर केवल इसके टॉप V वेरिएंट में मिलता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.12 लाख रुपये है, जबकि Glanza की शुरुआती कीमत 6.73 लाख रुपये है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article