ऑटो न्यूज़

डायनामाइट की तरफ फट जाएगी आपकी कार, अगर गर्मियों में अंदर छोड़ दिया ये सामान

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 17, 2023, 06:38 PM IST

गर्मियों का मौसम अब सताने लगा है और अगर आप अपनी कार को बम की तरह फटने से बचाना चाहते हैं तो इन चीतों को भूलकर भी कार के अंदर ना छोड़ें। ये कुछ चीजें केबिन के बेहद गर्म हो जाने पर फट सकती हैं।

Image

फैमिली की तरह आपको अपनी कार की भी उतनी ही केयर करनी चाहिए ताकि वो बेहतर परफॉर्मेंस देती रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी में कार के अंदर ना छोड़ें ये सामान
  • बम की तरह फट सकती है आपकी गाड़ी
  • भूलकर भी ना करें गलती, रखें खास ध्यान

Summer Car Care Tips: कार लोगों की एक जरूरत बन चुकी है और घर के बहुत से काम अब लोग कार की मदद से बिना किसी झंझट पूरा कर लेते हैं। अपनी फैमिली की तरह आपको अपनी कार की भी उतनी ही केयर करनी चाहिए ताकि वो बेहतर परफॉर्मेंस देती रहे। खासतौर पर गर्मियों में कार का खास ध्यान देना होता है, यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कार में छोड़ देंगे तो सबसे विपरीत परिस्थिति में आपकी कार बम की तरफ फट सकती है।

लाइटर भूलकर भी ना छोड़ें

गर्मियों में कार के अंदर अगर आप लाइटर छोड़ देते हैं तो ये आपकी कार के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। छोटे साइज का होने के बावजूद लाइटर बेहद तेज धूप में खड़ी कार के अंदर फट सकता है जिससे कार में आग लग सकती है। ये आग आपकी कार के फ्यूल टैंक तक पहुंचने के बाद किसी बुरे सपने को सच करने का काम करती है और आपकी कार किसी बम की तरह फट सकती है।

डिओ और हेयरस्प्रे भी घातक

गर्मियों की तेज धूप में जब आपकी कार खड़ी होती है तो इसके अंदर का तापमान काफी अधिक हो जाता है। कई बार बेहद गर्मी में कार के डैशबोर्ड का शेप तक बिगड़ जाता है। ऐसे में आपको कार के अंदर डिओडरेंट या हेयरस्प्रे जैसी चीजें नहीं रखना चाहिए, इससे आपकी कार को ये पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं। इसके अलावा गैस या ज्वलनशील पदार्थ से संबंधित और कोई सामान भी कार में ना छोड़ें।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article