ऑटो न्यूज़

टेस्ला का ऑटो-पायलट हुआ बीमार, 20 लाख से ज्यादा कारों की हो रही जांच

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला को दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। टेस्ला के ऑटो-पायलट फीचर से लोग अचंभित रह जाते हैं और इसकी कई वीडियो भी वायरल हुई हैं। लेकिन लगता है कि फिलहाल टेस्ला के ऑटो-पायलट की जांच चल रही है। कार एक्सीडेंट के 20 मामले सामने आने के बाद अमेरिकी जांच एजेंसी एक्शन में आ गई है।

Image

टेस्ला ऑटो-पायलट हुआ बीमार, अमेरिकी जांच एजेंसी ने शुरू किया एक्शन

Photo : Times Now Digital

Tesla Autopilot: पूरी दुनिया में टेस्ला की कारों को काफी पसंद किया जाता है। टेस्ला का ऑटो-पायलट फीचर भी इन कारों को पसंदीदा बनाने में पूरा सहयोग देता है। हाल ही में हमने टेस्ला के ऑटो-पायलट फंक्शन को एक्शन में देखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए एक आदमी ने बताया था कि माइल्ड हार्ट-अटैक में उस आदमी की जांच ऑटो-पायलट की वजह से बच पाई थी। पर अब अमेरिकी जांच एजेंसियों को लग रहा है कि खुद ऑटो-पायलट ही बीमार पड़ गया है। अमेरिकी सेफ्टी एजेंसी हरकत में आ गई है और टेस्ला के ऑटो-पायलट की जांच की जा रही है।

लंबा है सिलसिला

पिछले एक साल से राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफिक सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) टेस्ला के ऑटोपायलट की जांच कर रही है। हाल ही में संस्था ने जानकारी दी है कि उसने एक नई जांच की शुरुआत की है। पिछले साल दिसंबर में टेस्ला ने ऑटो-पायलट फीचर में कुछ आवश्यक बदलाव किए थे। टेस्ला कारों के एक्सीडेंट के 20 मामले सामने आने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया था। जांच एजेंसी जानना चाहती है कि कंपनी द्वारा सोफ्टवेयर में किए गए बदलाव से क्या समस्या का समाधान हो पाया है या नहीं?

20 लाख से ज्यादा कारें घेरे मेंNHTSA की मानें तो इस मामले के संबंध में 20 लाख से ज्यादा कारों की जांच की जा रही है। इस खबर की बदौलत टेस्ला के शेयरों में लगभग 2.2% की गिरावट देखने को भी मिली है। अभी तक की गई जांच में NHTSA ने पाया है कि ऑटो-पायलट फीचर ड्राइवर को पूरी तरह गाड़ी चलाने के लिए मजबूर नहीं करता है। साथ ही सिस्टम पर ड्राइवर की निर्भरता भी बढ़ती है। इन कारणों की वजह से 13 से ज्यादा एक्सीडेंट ऐसे हुए हैं जिनमें 1 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article