ऑटो न्यूज़

Tata करने वाली है बड़ा धमाका, जल्द आने वाला है पंच एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 29, 2023, 11:23 PM IST

Tata Motors लगातार Punch EV की टेस्टिंग भारत में कर रही है और इसे जल्द मार्केट में लॉन्च किया जने वाला है। हाल में सामने आए स्पाय फोटोज में इस इलेक्ट्रिक कार का केबिन सामने आया है जो काफी आकर्षक है।

Image

टाटा पंच ईवी हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें कार के इंटीरियर की जानकारी सामने आ गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच ईवी जल्द होगी लॉन्च
  • टेस्टिंग के दौरान दिखा इंटीरियर
  • लगातार जारी है पंच की टेस्टिंग

Tata Punch EV Interior: टाटा मोटर्स द्वारा लॉन्च की गई पंच मिनी एसयूवी भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें भी जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं जिनमें नैक्सॉन ईवी और टिआगो ईवी सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी बनी हुई हैं। अब टाटा मोटर्स पंच को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और ये कार निश्चित तौर पर बिक्री में बड़ा इजाफा करने वाली है। टाटा पंच ईवी हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें कार के इंटीरियर की जानकारी सामने आ गई है।

कितना खास होगा कार का केबिन

हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।

बाहर से कितनी बदलेगी पंच ईवी

नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं। टाटा मोटर्स ने पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट को भी ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था, इनमें से अल्ट्रोज ईवी लॉन्च की जा चुकी है, वहीं पंच सीएनजी को जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article