ऑटो न्यूज़

Tata Nexon बनी 50,000 परिवारों की इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें इसके बारे में सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 28, 2023, 11:08 PM IST

Tata Motors ने 2020 में Nexon EV लॉन्च की थी और इसे भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार ने अब तक 50,000 ग्राहकों के घर में अपनी जगह बना ली है।

Image

Nexon EV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है जो 19.54 लाख तक जाती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन ईवी की धांसू बिक्री
  • 50,000 परिवारों ने खरीदी ये ईवी
  • 2020 में पहली बार हुई थी लॉन्च

Tata Nexon EV Sales Milestone: टाटा मोटर्स ने जब से नैक्सॉन ईवी मार्केट में लॉन्च की है, तब से ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। अब कंपनी ने बिक्री में नया आंकड़ा छू लिया है, लॉन्च के 4 साल में ही 50,000 ग्राहकों ने इस ईवी को खरीद लि है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वर्जन - प्राइम और मैक्स में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है जो 19.54 लाख तक जाती है। मई 2022 में लॉन्च हुई नैक्सॉन ईवी मैक्स के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो स्टैंडर्ड नैक्सॉन से काफी दमदार है।

सिंगल चार्ज में 437 किमी तक रेंज

नैक्सॉन ईवी की रेंज 312 किमी है, वहीं नैक्सॉन ईवी मैक्स आपको सिंगल चार्ज में 437 किमी तक रेंज देती है। स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले नैक्सॉन ईवी मैक्स को चार्ज करना भी आसान है और 7 घंटे में ये एसयूवी 7.2 किलोवाट फास्ट चार्जर से चार्ज हो जाती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिर्फ जेडएक्स प्लस ल्यूक्स ट्रिम में पेश किया है। अगर आप इस कार के 7.2 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर को भी खरीद की लिस्ट में शामिल करेंगे तो आपको इसके लिए 19.54 लाख रुपये खर्चने होंगे, यानी ये चार्जर 50,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।

कितना स्पेशल है डार्क एडिशन

टाटा नैक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशप के साथ मिडनाइट ब्लैक फिनिश दिया गया है और इसके अलॉय व्हील्स चारकोल ग्रे कलर में आए हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी के ह्यूमनिटी लाइन मॉडल को सेटिन ब्लैक रंग दिया गया है जो फ्रंट फेंडर पर डार्क मसकॉट फिनिश के साथ आता है। केबिन पर नजर डालें तो ये पिआनो ब्लैक डैशबोर्ड और ट्राइ एरो एलिमेंट्स के साथ आया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई स्पेशल हाइलाइट्स दिए गए हैं।

बड़े टचस्क्रीन सिस्टम से लैस

नैक्सॉन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में बड़े साइज का 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, ये ऐप्प्ल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस है। इसके अलावा रियर पार्किंग कैमरा, वॉइस असिस्टेंट और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स भी नई ईवी को मिले हैं। कंपनी ने नैक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर के साथ एक्यूआई डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में चलेगी कितना

टाटा ने नैक्सॉन ईवी के डार्क एडिशन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इस ई-एसयूवी को 40.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 453 किमी तक रेंज देता है, ये दावा कंपनी ने किया है। इस कार की बैटरी को 3.3 किलोवाट होम एसी वॉल बॉक्स चार्जर, 7.2 किलोवाट होम एसी फास्ट वॉल बॉक्स चार्जर और 15 एंपियर प्लग पॉइंट के अलावा डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इनमें सबसे धीमी गति से 15 एंपियर प्लग पॉइंट से चार्जिंग होती है, वहीं डीसी फास्ट चार्जर सबसे तेजी में कार की बैटरी को चार्ज करता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article