ऑटो न्यूज़

Mahindra Scorpio: नेक्सोन और ब्रेजा को हराकर इस 7 सीटर SUV ने मारी बाजी

भारत में SUVs काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। टाटा नेक्सॉन और मारुती सुजुकी ब्रेजा भारत की सबसे बिकाऊ SUVs में शामिल हैं। लेकिन हाल ही बिक्मेंरी के मामले में ये दोनों कारें एक 7 सीटर SUV से पिछड़ गई हैं। यह 7 सीटर SUV महिंद्रा XUV 700 या टाटा सफारी नहीं, बल्कि महिंद्रा स्कॉर्पियो है।

Image

टाटा नेक्सॉन और मारुती सुजुकी ब्रेजा को महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पछाड़ा

Photo : BCCL

Mahindra Scorpio: पिछले कुछ समय से भारत में SUVs की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ी है। मार्च 2024 में पहली बार अन्य सेग्मेंट्स के मुकाबले SUV सेगमेंट की कारों की बिक्री ज्यादा हुई है। टाटा नेक्सॉन और मारुती सुजुकी ब्रेजा, भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs हैं और बिक्री के मामले में भी यह कारें काफी आगे हैं। हाल ही में इन कारों को एक 7 सीटर कार ने पछाड़ दिया है। 7 सीटर SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV 700 और टाटा सफारी का बोलबाला है। लेकिन टाटा नेक्सॉन और ब्रेजा को सफारी या फिर XUV 700 ने नहीं पछाड़ा है। भारत की सबसे बिकाऊ नेक्सॉन और ब्रेजा को पछाड़ने वाली 7 सीटर SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो है।

मार्च में जमकर बिकीं SUVsमार्च 2024 में टाटा पंच और ह्यून्दे क्रेटा बिक्री के मामले में सबसे आगे रहीं। मार्च में जहां कुल 17,547 टाटा पंच कारें बिकीं, वहीं ह्यून्दे क्रेटा की 16,458 यूनिट्स बिकी हैं। दूसरी तरफ मारुती सुजुकी ब्रेजा की 14,614 यूनिट्स और टाटा नेक्सॉन की 14,058 यूनिट्स बिकी हैं। भारत की सबसे बिकाऊ 5 सीटर SUVs को महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पछाड़ दिया है और मार्च 2024 के दौरान स्कॉर्पियो की कुल 15,151 यूनिट्स बिकी हैं। इन 15,151 कारों में ही स्कॉर्पियो का क्लासिक और N वेरिएंट भी शामिल है।

टाटा सफारी और महिंद्रा XUV 700

भारत की पसंदीदा 7 सीटर SUVs में महिंद्रा XUV 700 और टाटा सफारी का नाम भी शामिल है। मार्च 2024 के दौरान जहां महिंद्रा XUV 700 की 6611 यूनिट्स बिकी हैं, वहीं टाटा सफारी कि 2063 यूनिट्स ही बिकी हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो N में आपको 2.0 लीटर एम स्टेलियन TGDi पेट्रोल के साथ 2.2 लीटर का एमहॉक CRDi डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलता है। स्कॉर्पियो का पेट्रोल वेरिएंट 203 PS की ताकत जनरेट करता है, जबकि डीजल वेरिएंट 175 PS की ताकत जनरेट करता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article