ऑटो न्यूज़

Tata Nexon ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, 5 लाख घरों में बनाई SUV ने जगह

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 11, 2023, 08:24 PM IST

Tata Motors ने 11 अप्र्रैल 2023 को Nexon SUV की 5 लाख यूनिट उत्पादन का ऐलान किया है। कंपनी ने पहली बार 2017 में नई नैक्सॉन लॉन्च की थी जिसका फेसलिफ्ट मॉडल भारत में बहुत जल्द पेश किया जाने वाला है।

Image

टाटा नैक्सॉन पहली बार 2017 में लॉन्च की गई थी और ये मुकाम पूरा करने में SUV को 6 साल का समय लग गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन ईवी की 5 लाख यूनिट
  • 6 साल में हासिल किया बड़ा मुकाम
  • जल्द आने वाला है फेसलिफ्ट वर्जन

Tata Nexon SUV Crosses 5 Lakh Mark: टाटा मोटर्स ने 11 अप्रैल को ऐलान किया है कि कंपनी ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर नैक्सॉन एसयूवी की 5 लाख यूनिट का उत्पादन कर लिया है। टाटा नैक्सॉन पहली बार 2017 में लॉन्च की गई थी और बिक्री का ये मुकाम पूरा करने में एसयूवी को 6 साल का समय लग गया। कंपनी ने 2020 में इस कार की दूसरी जनरेशन भारत में लॉन्च की जिसे पहले से भी ज्यादा पसंद किया गया। इसी साल टाटा नैक्सॉन इलेक्ट्रिक भी मार्केट में उतारी गई जिसे पसंद करने वालों की संख्या उम्मीद से कई ज्यादा है। कंपनी ने 2022 में नैक्सॉन ईवी मैक्स लॉन्च की जो लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

जल्द आएगा फेसलिफ्ट मॉडल

टाटा मोटर्स बहुत जल्द नैक्सॉन का 2024 मॉडल फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है।हाल में इस नए मॉडल को पहाड़ों की बर्फीली वादियों में टेस्टिंग के दौर से गुजारा जा रहा है जो दिखने में मौजूदा मॉडल से बहुत अलग है।इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है और इसी साल दिवाली तक टाटा मोटर्स इसे पेश कर सकती है। 2024 नैक्सॉन ईवी मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है।

नया क्या है 2024 टाटा नैक्सॉन में

नई जनरेशन टाटा नैक्सॉन के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिला है जो एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया ह।यहां नए अलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी नजर आए हैं, इसके अलावा नई नैक्सॉन अब बहुत कुछ सफारी और हैरियर एसयूवी जैसी दिखने लगी है।कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी टेललैंप्स लगे हैं जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी पतले हैं।कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले हिस्से में दोनों लाइट्स को जोड़ता एक लाइटबार दिया जाएगा।

कैसा होगा इंटीरियर और इंजन

नई नैक्सॉन के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलने वाला है जो नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आएगा।यहां 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जो नए पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का साथी बनेगा। 2024 नैक्सॉन को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 108 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।टाटा मोटर्स यहां नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो 123 बीएचपी ताकत और 225 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article