ऑटो न्यूज़

Tata.EV मना रही बंपर जश्न, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, ऐसे बचेंगे 50000 तक

टाटा ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने 2 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच दी हैं। अब इसी बात का जश्न मनाते हुए आने वाले 45 दिनों तक कंपनी द्वारा एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। 45 दिनों तक चलने वाले इस जश्न के दौरान कस्टमर्स को किसी भी कार पर एक्सचेंज बेनेफिट दिया जाएगा। इसके साथ ही 100% ऑन-रोड फाइनेंस ऑप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Image

Tata.EV मना रही बंपर जश्न, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

Photo : Times Now Digital

Tata EVs Celebration: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है जो तेजी से और भी बड़ी हो रही है। फिलहाल भारतीय कार मार्केट तेजी से भविष्य के वाहनों यानी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ भी बढ़ रही है। भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी फिलहाल टाटा की है। टाटा ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने 2 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच दी हैं। अब इसी बात का जश्न मनाते हुए आने वाले 45 दिनों तक कंपनी द्वारा एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न बेनेफिट्स के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

कंपनी देगी ये बेनेफिट्स

आने वाले 45 दिनों तक टाटा ईवी द्वारा 2 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेचने का बंपर जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के मकसद से कस्टमर्स को विभिन्न प्रकार के बेनेफिट्स ऑफर किये जायेंगे। 45 दिनों तक चलने वाले इस जश्न के दौरान कस्टमर्स को किसी भी कार पर एक्सचेंज बेनेफिट दिया जाएगा। इसके साथ ही 100% ऑन-रोड फाइनेंस ऑप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। 45 दिनों तक नई कार खरीदते हैं तो आपको आने वाले 6 महीनों तक टाटा के चार्जिंग स्टेशन पर फ्री चार्जिंग का लाभ भी ऑफर किया जाएगा। अन्य फायदों के साथ ही आप चाहें तो घर पर मुफ्त में 7.2 किलोवाट क्षमता वाला AC फास्ट चार्जर लगवा सकते हैं। अपने इलेक्ट्रिक कार खरीदारों को कंपनी 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी ऑफर कर रही है।

7 लाख टन कार्बन उत्सर्जन हुआ कम

टाटा ईवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 सालों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें खरीदी हैं। इन इलेक्ट्रिक कारों ने पिछले 5 सालों के दौरान 50 करोड़ से ज्यादा किलोमीटर का सफर तय किया है। टाटा ने 5 सालों के दौरान 2 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचकर लगभग 7 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम किया है। इसकी वजह से इलेक्ट्रिक क्षेत्र में टाटा की स्थिति को जबरदस्त मजबूती मिली है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article