ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले लीक हुआ Tata Altroz CNG का ब्रोशर, सामने आई तमाम जानकारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 2, 2023, 10:15 PM IST

Tata Motors बहुत जल्द नई Altroz CNG भारत में लॉन्च करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले कार का ब्रोशर लीक हो गया है जिसमें इसके वेरिएंट्स की जानकारी सामने आ गई है।

Image

अल्ट्रोज सीएनजी के साथ कंपनी नया ट्विन सिलेंडर सेटअप देने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Altroz CNG का ब्रोशर लीक
  • 21,000 रुपये में करें कार की बुकिंग
  • माइलेज के मामले में जोरदार है कार

Tata Altroz iCNG Brochure Leaked: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में ग्राहकों के बीच पॉपुलर अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट से पर्दा हटाया है। अब कंपनी ने अल्ट्रोज आईसीएनजी के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। लॉन्च से ठीक पहले इस कार का ब्रोशर लीक हुआ है जिससे इसके वेरिएंट्स की तमाम जानकारी सामने आ गई है। अल्ट्रोज सीएनजी के साथ कंपनी नया ट्विन सिलेंडर सेटअप देने वाली है जिससे लगेज रखने के लिए काफी स्टोरेज मिलेगा।

कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगी?

ब्रोशर में लीक हुई जानकारी के हिसाब से टाटा मोटर्स नई अल्ट्रोज सीएनजी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस -एस-, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस -एस- और एक्सजेड प्लस ओ -एस- शामिल हैं। इन वेरिएंट्स में से एक्सएम प्लस -एस-, एक्सजेड प्लस -एस- और एक्सजेड प्लस ओ -एस- वेरिएंट्स के साथ कंपनी इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ वॉइस असिस्ट फीचर देने वाली है। इस फीचर के साथ अल्ट्रोज पहली सीएनजी हैचबैक बनेगी जिसके साथ सनरूफ मिलने वाली है।

21,000 रुपये में करें बुकिंग

ग्राहक 21,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी की ये दोनों कारें भारतीय मार्केट में काफी बिकती हैं और इनके सीएनजी वेरिएंट यकीनन बिक्री में और भी इजाफा करने वाले हैं। इन दोनों कारों के साथ जल्द ही टाटा मोटर्स के सीएनजी पोर्टफोलियो में चार कारें उपलब्ध होंगी जो फैक्ट्री फिटेड यूनिट के साथ आती हैं। दिखने में टाटा पंच और अल्ट्रोज सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों सीएनजी बैज के साथ आने वाली हैं।

कितनी खास है टाटा पंच सीएनजी

टाटा मोटर्स ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। स्टैंडर्ड मॉडल में ये इंजन 86 एचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मॉडल में ये ताकत घटकर 77 एचपी और 97 एनएम रह जाती है। बता दें कि टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी को सीधे सीएनजी पावर पर स्टार्ट किया जा सकता है और ये फीचर मुकाबले की किसी कार में फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है।

अल्ट्रोज सीएनजी भी इतनी दमदार

टाटा पंच सीएनजी की तर्ज पर कंपनी ने अल्ट्रोज सीएनजी के साथ भी यही इंजन दिया है जो 77 एचपी ताकत जनरेट करता है। इस प्रीमियम हैचबैक के साथ नया डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिला है जिसकी मदद से ग्राहकों को सामान रखने के लिए भी खूब जगह मिलने वाली है। टाटा पंच में भी इतना बूटस्पेस दिया गया है कि ग्राहकों को सीएनजी मॉडल के सबसे बड़े ड्रॉबैक की चिंता नहीं होगी। बता दें कि फीचर्स के मामले में अल्ट्रोज और पंच सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article