Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz का नया iCNG AMT वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपये रखी है। खास बात यह है कि Altroz अब देश की पहली ऐसी प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
कितनी है कीमत

tata altroz cng amt (Photo: Tata)
नई Tata Altroz iCNG AMT को Pure, Pure S, Creative, Creative S और Accomplished S जैसे वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमतें 8.69 लाख रुपये से शुरू होकर 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। कंपनी का कहना है कि यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का आराम चाहते हैं।
| Altroz iCNG AMT वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| Pure | 8.70 लाख रुपये |
| Pure S | 9 लाख रुपये |
| Creative | 9.57 लाख रुपये |
| Creative S | 9.82 लाख रुपये |
| Accomplished S | 10.77 लाख रुपये |
CNG कारों की तेजी से बढ़ रही मांग
कंपनी के अनुसार, भारत में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। FY25 में CNG वाहनों की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही, जो FY26 में बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंच गई। ऐसे में Tata Motors अब ग्राहकों को ज्यादा सुविधाजनक और प्रीमियम CNG विकल्प देने पर फोकस कर रही है।
Tata की ट्विन-सिलेंडर CNG तकनीक
नई Altroz iCNG AMT में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन 73 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंपनी की iCNG तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सिंगल एडवांस ECU मिलता है। इसकी मदद से कार पेट्रोल और CNG मोड के बीच स्मूद तरीके से स्विच कर सकती है।
Tata की ट्विन-सिलेंडर CNG तकनीक इस कार की बड़ी खासियत मानी जा रही है। कंपनी ने दोनों CNG सिलेंडर को बूट फ्लोर के नीचे फिट किया है, जिससे कार में 210 लीटर तक का इस्तेमाल योग्य बूट स्पेस मिलता है। वहीं पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में 345 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो नई Altroz में LED हेडलैंप, LED DRL, LED टेललाइट बार, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, ट्विन डिजिटल स्क्रीन, HARMAN इंफोटेनमेंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के मामले में भी Tata Altroz काफी मजबूत मानी जाती है। इस कार को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ISOFIX माउंट्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
