पॉपुलर हैचबैक Suzuki Swift अब एक नई और भविष्य की तकनीक के साथ सामने आई है। कंपनी ने 2026 Vienna Motor Symposium में Hydrogen इंजन वाली Swift को शोकेस किया है। यह कार इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें पारंपरिक पेट्रोल इंजन की तरह ही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने इस तकनीक को AVL के साथ मिलकर विकसित किया है।
सामान्य हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से अलग
यह Hydrogen Swift सामान्य हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से अलग है। आमतौर पर हाइड्रोजन कारों में फ्यूल सेल सिस्टम के जरिए बिजली तैयार की जाती है और फिर इलेक्ट्रिक मोटर वाहन को चलाती है। लेकिन Suzuki की इस नई Swift में हाइड्रोजन को सीधे इंजन में जलाया जाता है। इसका फायदा यह है कि वाहन से कार्बन उत्सर्जन काफी कम हो सकता है और यह पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।
Hydrogen Direct Injection से लैस कार
कंपनी ने इस प्रोटोटाइप में 1.4 लीटर 4-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है। इसमें Hydrogen Direct Injection यानी DI Technology दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह इंजन Lean और Stoichiometric दोनों मोड में काम करने में सक्षम है। Lambda=1 combustion mode में यह इंजन लगभग 100kW की पावर और 220Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस सेटअप से बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक पावर मिलती है।
एयर और इंटेक सिस्टम हुआ मजबूत
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नई तकनीक में कई खास बदलाव किए गए हैं। इसमें हाई पावर डेंसिटी और ज्यादा स्थिर ऑपरेशन पर ध्यान दिया गया है। साथ ही, एयर और इंटेक सिस्टम को भी मजबूत बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में बड़े स्तर पर इस्तेमाल की जा सकती है और आने वाले समय में दूसरे मॉडलों में भी दिखाई दे सकती है।
Hydrogen ICE तकनीक भविष्य का विकल्प
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इस समय इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधनों की तरफ तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में Hydrogen ICE तकनीक को भी भविष्य के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। Suzuki का यह कदम दिखाता है कि कंपनियां केवल EV पर ही नहीं, बल्कि दूसरी ग्रीन टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही हैं। खास बात यह है कि Hydrogen ICE सिस्टम पारंपरिक इंजन तकनीक से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए इसे अपनाना कुछ मामलों में आसान हो सकता है।
Vienna Motor Symposium को ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी का बड़ा मंच माना जाता है, जहां कंपनियां अपनी नई तकनीक और भविष्य की योजनाएं पेश करती हैं। ऐसे मंच पर Hydrogen Swift को पेश करना यह दिखाता है कि Suzuki भविष्य की मोबिलिटी को लेकर नए प्रयोग कर रही है
