ऑटो न्यूज़

जेब में करोड़ों रुपये होने के बाद भी इस SUV को खरीदने के लिए चाहिए बुलंद किस्मत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2023, 07:52 PM IST

Skoda India ने देश की सबसे सेफ SUV में एक Kushaq का Onyx Edition लॉन्च किया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है. कंपनी ने सीमित संख्या में इसका उत्पादन किया है और कई नए फीचर्स एसयूवी को मिले हैं.

Image

स्कोडा कुशक ओनिक्स की एक्सशोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है

Photo : Twitter

Skoda Kushaq Onyx Edition: स्कोडा ऑटो इंडिया ने देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में एक कुशक का नया टॉप मॉडल लॉन्च किया है जिसका नामम ओनिक्स है. स्कोडा कुशक ओनिक्स की एक्सशोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है और इसकी जगह एक्टिव और एंबिशन वेरिएंट के बीच की है. कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को करीब 20 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है जिनमें एनिवर्सरी और मोंटी कार्लो एडिशन शामिल हैं. बता दें कि आपकी जेब में लाखों रुपये होने के बाद भी इसे खरीदने के लिए किस्मत बुलंद होना जरूरी है, क्योंकि ये सीमित संख्या में बनाई गई है.

कितने स्पेशल हैं इसके फीचर्स

स्कोडा कुशक ओनिक्स लिमिटेड एडिशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिससे बाकी वेरिएंट्स से ये एसयूवी अलग होती है. सबसे पहले नजर में आता है साइड डीकल्स पर नए ग्राफिक्स, उसके बाद क्रिस्टललाइन एलईडी हेडलैंप्स के साथ डीआरएल. केबिन में झांक कर देखें तो यहां ग्राहकों को नई लैदरेट सीट्स, 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.

सेफ्टी में 5-स्टार है स्कोडा कुशक

स्कोडा कुशक ओनिक्स के साथ 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 114 बीएचपी ताकत और 178 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने एसयूवी के इंजन को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है. बता दें कि ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में कुशक ने अपने लिए पूरे 5 सितारा रेटिंग पक्की की है जिसके बाद ये भारत की सबसे सेफ एसयूवी में शामिल हो गई है. इसके अगले हिस्से में दो एयरबैग्स, टीपीएमएस, ईएससी जैसे कई अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article