ऑटो न्यूज़

स्कोडा की सेडान करेगी भारत में वापसी, शुरु हुआ प्रोडक्शन, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

हुंडई वरना और स्कोडा स्लाविया जैसी धाकड़ सेडान कारें मार्केट में उतारी गई हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी एक अन्य सेडान, ऑक्टाविया को वापस से भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कार का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि नई ऑक्टाविया में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

स्कोडा की ये दमदार सेडान करेगी भारत में वापसी

Photo : Times Now Digital

New Skoda Octavia: पिछले कुछ समय में भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। इसी बीच भारतीय कार मार्केट में हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी जैसी जबरदस्त सेडान कारें भी उतारी गई हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी सेडान कार ऑक्टाविया को एक बार फिर भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने चेक गणराज्य में ऑक्टाविया का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं की नई स्कोडा ऑक्टाविया में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

डिजाइन और इंजनकंपनी की बेस्टसेलिंग कारों में से एक ऑक्टाविया की नई जनरेशन में आपको रीडिजाइन की गई ग्रिल, मैट्रिक्स बीम वाली LED हैडलाइट और वॉइस असिस्टेंट के रूप में चैट-जीपीटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंजन की बात करें तो नई ऑक्टाविया में आपको 4 पेट्रोल और 2 डीजल वेरिएंट प्रदान किए जाएंगे। यह कार 265 हॉर्सपावर तक की ताकत जनरेट कर पाएगी। साथ ही आपको ऑक्टाविया का VRS मॉडल भी प्रदान किया जाएगा। यह मॉडल 2.0 लीटर के TSI इंजन के साथ पेश किया जाएगा और 265 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर पाएगा।

ऑक्टाविया की वापसी

स्कोडा ऑक्टाविया, कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। पिछले साल BS 6 फेज 2 के नियमों का पालन करने के लिए कंपनी ने अपनी कारों के लाइनअप में जरूरी बदलाव किए थे। इन बदलावों के साथ ही कंपनी ने अपनी कारों ऑक्टाविया और सुपर्ब के निर्माण पर रोक लगा दी थी। कंपनी ने चेक गणराज्य में मौजूद अपने प्लांट में कार का निर्माण शुरू कर दिया है। हालांकि भारत में ऑक्टाविया कब तक वापसी कर सकती है यह कहना अभी मुश्किल है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article