ऑटो न्यूज़

भारत में इस लग्जरी कार के एयरबैग में आई खराबी, कंपनी ने गाड़ियां वापस मंगाई

कंपनी ने बताया, “उक्त अवधि में बनी कुछ गाड़ियों में निर्माण प्रक्रिया के दौरान दरवाजे के ट्रिम पैनल में लगे क्रैश सेंसर की केबलिंग गलत तरीके से जोड़ी गई थी। यह गलती किसी खास स्थिति में साइड एयरबैग के सक्रिय होने में देरी कर सकती है। साइड एयरबैग में देरी से खुलने की स्थिति में चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।”

Image

Porsche Panamera Recalled In India/PHOTO-Porsche

जर्मन लग्जरी कार निर्माता पोर्शे (Porsche) ने भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान Panamera के लिए एक वोलेंटरी कॉल की घोषणा की है। यह रिकॉल कुल 158 यूनिट्स पर लागू होगा, जो फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।

एयरबैग सिस्टम में आई समस्या

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की वेबसाइट पर प्रकाशित नोटिस के अनुसार, इस रिकॉल का कारण एयरबैग सिस्टम में खराबी है। कंपनी ने बताया कि प्रभावित वाहनों के मालिकों से सीधे संपर्क किया जाएगा ताकि उनकी गाड़ियों की जांच और आवश्यक मरम्मत की जा सके। ग्राहक चाहें तो Porsche की आधिकारिक रिकॉल वेबसाइट पर जाकर अपने वाहन का Vehicle Identification Number (VIN) दर्ज करके यह जांच सकते हैं कि उनकी गाड़ी रिकॉल लिस्ट में शामिल है या नहीं।

किन वाहनों पर लागू है रिकॉल

रिकॉल दस्तावेज के अनुसार, 19 जुलाई 2023 से 2 सितंबर 2025 के बीच निर्मित Porsche Panamera (YAA/YAB) मॉडल इस समस्या से प्रभावित हैं। कंपनी ने बताया, “उक्त अवधि में बनी कुछ गाड़ियों में निर्माण प्रक्रिया के दौरान दरवाजे के ट्रिम पैनल में लगे क्रैश सेंसर की केबलिंग गलत तरीके से जोड़ी गई थी। यह गलती किसी खास स्थिति में साइड एयरबैग के सक्रिय होने में देरी कर सकती है। साइड एयरबैग में देरी से खुलने की स्थिति में चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।”

पहले भी हो चुका है ऐसा रिकॉल

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह की समस्या के चलते 142 Porsche Panamera यूनिट्स को रिकॉल किया गया था। इसके अलावा, भारत में यह साल 2025 का दूसरा रिकॉल है जो पोर्शे ने जारी किया है। इससे पहले मार्च 2025 में कंपनी ने Porsche 991 मॉडल को सीट बेल्ट से जुड़ी समस्या के कारण रिकॉल किया था।

आपके लिए क्या करना जरूरी है

अगर आपके पास Porsche Panamera है, तो आप तुरंत अपने नजदीकी Porsche सर्विस सेंटर या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने वाहन का VIN नंबर दर्ज करके स्थिति जांच सकते हैं। कंपनी इस जांच और मरम्मत की प्रक्रिया नि:शुल्क पूरी करेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article