ऑटो न्यूज़

नई Vespa 125 और Vespa 150 भारत में हुई लॉन्च, इस कीमत पर ले आएं घर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 25, 2023, 04:36 PM IST

Piaggio India ने भारत में 2023 Vespa Dual 125 और 150 लॉन्च कर दी है जिनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.32 लाख रुपये रखी गई है। इन दोनों स्कूटर्स के साथ BS6 Phase 2 ईंधन नियमों के अनुकूल इंजन दिए गए हैं।

Image

कंपनी ने नई वेस्पा 125 और 150 को नए डुअल टोन कलर्स में पेश किया है जिसके साथ रंगीन फ्लोरबोर्ड मिला है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 वेस्पा 125 और 150 लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 1.32 लाख रुपये
  • नए ईंधन नियमों के लिए अपग्रेड

2023 Vespa 125 And 150 Launch: पियाजियो इंडिया ने भारत में नई वेस्पा 125 और वेस्पा 150 स्कूटर रेंज लॉन्च कर दी है जिसे नए बीएस6 फेज 2 ईंधन नियमों के हिसाब से अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने नई वेस्पा 125 और 150 को नए डुअल टोन कलर्स में पेश किया है जिसके साथ रंगीन फ्लोरबोर्ड मिला है। इसके अलावा नए स्कूटर्स चार दो रंगों वाले कॉम्बिनेशन में पेश किए गए हैं और पिछले यात्री के लिए इसे पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। 2023 वेस्पा डुअल 125 रेंज की शुरुआती कीमत जहां 1.32 लाख रुपये है, वहीं वेस्पा 150 वीएक्सएल की कीमत 1.49 लाख रुपये रखी गई है।

कितने बदले से दोनों स्कूटर

नई वेस्पा डुअल रेंज को नए रंगों में पेश किया गया है, इसके अलावा आरामदायक बैकरेस्ट के साथ यहां बॉडी पैनल्स पर नए स्टिकर्स लगाए गए हैं। कंपनी ने दोनों स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन ये दोनों पहले से इतने खूबसूरत हैं कि किसी तरह के बदलाव की जरूरत इन्हें है भी नहीं। नई वेस्पा वीएक्सएल 125 और वीएक्सएल 150 के साथ कंपनी ने जहां गोल हेडलैंप दिया है, वहीं वेस्पा एसएक्सएल 125 और 150 को चौकोर हेडलैंप डिजाइन मिला है।

किन कलर्स में लॉन्च हुए स्कूटर्स

पियाजियो इंडिया ने 2023 वेस्पा डुअल वीएक्सएल 125 और वेस्पा डुअल वीएक्सएल 150 को पर्ल व्हाइट और अजुरो प्रोवेन्जा, पर्ल व्हाइट और बेज के साथ-साथ पर्ल व्हाइट और मैट ब्लैक रंगों में उपलब्ध कराया है। वेस्पा डुअल एसएक्सएल 125 और एसएक्सएल 150 की बात करें तो ये स्कूटर्स सिर्फ पर्ल व्हाइट और मैट रेड कलर में पेश की गई है। अगर आप इनमें से किसी स्कूटर में दिलचस्पी रखते हैं तो देशभर में कंपनी की 250 से ज्यादा डीलरशिप पर इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article